राहुल गांधी की रैली के पहले महू में क्यों गुल हुई बिजली?

Webdunia
रविवार, 27 नवंबर 2022 (07:43 IST)
महू। मध्य प्रदेश के महू में कांग्रेस पार्टी की 'भारत जोड़ी यात्रा' के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी की रैली से कुछ मिनट पहले शनिवार को बिजली गुल हो गई। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि ब्लैक आउट राज्य सरकार की साजिश हो सकती है। हालांकि बिजली विभाग के अनुसार, तकनीकी खराबी की वजह से बिजली गुल हुई थी।
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शहर के बाहरी इलाके में स्थित डॉ बी आर आंबेडकर के स्मारक पर 15 मिनट के अंतराल में दो बार बिजली गुल होने से अंधेरा छा गया। हालांकि, राहुल गांधी के आंबेडकर स्मारक पहुंचने से पहले 15 मिनट के अंदर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
 
महू, मध्य प्रदेश के इंदौर जिले की एक तहसील है। यह भारतीय संविधान के निर्माता डॉ आंबेडकर का जन्म स्थान है। 
 
बिजली गुल होने की सूचना चंद सेकेंड में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बिजली कटौती के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि ‘ब्लैक आउट’ राज्य सरकार की साजिश हो सकती है।
 
इस बीच, मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालक अभियंता राजेश महोर ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण बिजली गुल हो गई थी। 
 
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने शनिवार शाम को महू में प्रवेश किया। रविवार सुबह यात्रा इंदौर के लिए रवाना हो गई। यात्रा आज इंदौर जाएगी जहां आज शाम राहुल गांधी राजवाड़ा पर एक सभा को संबोधित करेंगे। यात्रा 23 नवंबर को बुरहानपुर जिले में दाखिल हुई थी। 
 
कांग्रेस के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, यह यात्रा चार दिसंबर को राजस्थान में दाखिल होने से पहले, 12 दिन के भीतर पश्चिमी मध्यप्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में 380 किलोमीटर का फासला तय करेगी।
Edited by : Nrapendra Gupta (‍भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह, 24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़

किराना हिल्स पर भारत ने किया था हमला, पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों के पास मची थी तबाही, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

कैसी है ओडिशा में आग से झुलसी पीड़िता की हालत, अब दिल्ली में होगा इलाज

मिर्जापुर में CRPF जवान से मारपीट, 3 कांवड़िये गिरफ्तार

Sunday Read: सत्ता, सेक्स और साजिश – डोनाल्ड ट्रम्प और कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की दोस्ती का काला अध्याय

अगला लेख