राहुल गांधी क्यों कर रहे थे भारत जोड़ो यात्रा बीच में छोड़ने पर विचार?

Webdunia
रविवार, 12 फ़रवरी 2023 (07:47 IST)
तिरुवनंतपुरम। वरिष्ठ कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने पार्टी नेता राहुल गांधी की प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के शुरुआती दिनों में ऐसी स्थिति आ गई थी कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने घुटने की गंभीर समस्या की वजह से किसी और को यात्रा का नेतृत्व देने पर विचार किया था।
 
वेणुगोपाल ने दावा किया कि स्थिति ऐसी उत्पन्न हो गई थी कि प्रियंका गांधी को भी कहना पड़ा था कि उनके भाई गंभीर दर्द की वजह से राष्ट्रव्यापी पैदल मार्च से हट सकते हैं और यात्रा की कमान वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को दे सकते हैं।
 
राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले इस नेता ने कहा ‍कि राहुल गांधी घुटने का दर्द उस समय और बढ़ गया जब यात्रा केरल में दाखिल हुई।
 
उन्होंने मुझे घुटने के दर्द की गंभीरता बताने के लिए बुलाया और सुझाव दिया कि किसी अन्य नेता के नेतृत्व में यात्रा को जारी रखा जाए।
 
घटनाओं की सिलसिलेवार जानकारी देते हुए वेणुगोपाल ने बताया कि सात सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से यात्रा शुरू हुई और केरल में दाखिल हुई। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के बिना यात्रा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए अकल्पनीय थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

सभी देखें

नवीनतम

क्यों तेजी से इस धर्म को छोड़ रहे लोग, कैसी है हिन्दुओं की हालत, जानिए किन देशों में बढ़े धर्मपरिवर्तन के मामले

टैरिफ लगाने वाले अमेरिका के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं भारत और भारतीय?

क्या होता है टैरिफ?, ट्रंप के फैसले से भारत पर क्या पड़ सकता है असर?

ग़ाज़ा: भोजन की आस में इंतज़ार के दौरान लगभग 1,400 फ़लस्तीनियों की मौत

अगला लेख