Hanuman Chalisa

क्या गुजरात में भाजपा का सीएम चेहरा होंगे अमित शाह?

Webdunia
शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 (09:45 IST)
नई दिल्ली। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल के एक ट्वीट से गुजरात में सियासी हलचल अचानक तेज हो गई। राजनीतिक हल्कों में भी यह सवाल पूछा जाने लगा कि क्या गृहमंत्री अमित शाह राज्य में भाजपा का सीएम चेहरा होंगे? गुजरात में इसी वर्ष चुनाव होने जा रहे हैं?
 
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, आप गुजरात में तेजी से बढ़ रही है। भाजपा बुरी तरह बौखलाई हुई है। क्या ये सच है कि आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा गुजरात में अमित शाह जी को CM चेहरा घोषित करने जा रही है? भूपेन्द्रभाई पटेल के काम से क्या भाजपा भी नाराज है?
 
उल्लेखनीय है कि पंजाब में भगवंत मान की सरकार बनने के बाद आम आदमी पार्टी के हौंसले बुलंद हैं। आप राज्य में एक्शन मोड में नजर आ रही है। उसने 10 उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान कर दिया है।
 
पार्टी ने गुजरात में भी दिल्ली मॉडल लागू करने का ऐलान किया है। पार्टी ने यहां चुनाव जीतने पर 10 लाख नौकरियों के साथ ही 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की भी घोषणा की है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमेरिकी विमान वेनेजुएला पर हमले के लिए तैयार, मादुरो ने रूस से मदद मांगी

डोनाल्ड ट्रंप की किरकिरी, जिनपिंग ने खारिज किया 'शांति दूत' अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा

कोच्चि से अबू धाबी जा रहे एयर अरेबिया विमान में यात्री को हार्टअटैक आया, नर्सों ने बचाई जान

बिहार में ताड़ी पर तकरार: क्‍या शराबबंदी कानून नीतीश कुमार के 'सुशासन' और NDA के लिए बनेगा चुनावी फांस?

तेजप्रताप का RJD पर निशाना, नाचने वाला कौनसी नौकरी देगा?

सभी देखें

नवीनतम

आंध्रप्रदेश के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में क्यों मची भगदड़? कुछ प्रमुख कारण आए सामने

तालिबान ने भारत को दिया बड़ा ऑफर! दहशत में आ जाएगा पाकिस्तान

धर्म को थोड़े समय के लिए संकट हो सकता है, लेकिन वह स्थाई नहीं : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

मुख्यमंत्री योगी की बच्चों से अपील- स्मार्टफोन की जगह अच्छी पुस्तकों में करें अपने समय का निवेश

दुनिया की बड़ी ताकत के रूप में एहसास करा रहा भारत : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख