क्या आज सरेंडर करेगा अमृतपाल? सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, पुलिसकर्मियों की छुट्‍टियां रद्द

Webdunia
शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023 (13:30 IST)
नई दिल्ली। भगोड़े खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन का प्रमुख अमृतपाल सिंह आज पंजाब में सरेंडर कर सकता है। इस लेकर खुफिया एजेंसियां अलर्ट नजर आ रही है। डीजीपी ने राज्य में 13 अप्रैल तक पुलिसकर्मियों की छुट्‍टियां रद्द कर दी है।
 
अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने तलवंडी साबो के तख्त श्री दमदमा साहिब में विशेष सभा बुलाई है। कहा जा रहा है कि अमृतपाल आज इस विशेष सभा में सरेंडर कर सकता है।
 
हालांकि सुरक्षा एजेंसियां इस बात के प्रयास कर रही है कि तलवंडी साबो में आयोजित विशेष सभा में पहुंचने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। पुलिस ने यहां सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्‍त कर दी है। 
 
पंजाब डीजीपी कार्यालय की ओर से राज्य के पुलिस कार्यालयों के प्रमुखों को भेजे गए एक जरूरी संदेश में, सभी राजपत्रित, गैर राजपत्रित अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां 14 अप्रैल, 2023 तक रद्द करने को कहा गया है।
 
उल्लेखनीय है कि अमृतपाल और उसके सहयोगियों ने एक गिरफ्तार व्यक्ति की रिहाई की मांग को लेकर अमृतसर के निकट अजनाला थाने पर धावा बोल दिया था। इस घटना के करीब तीन सप्ताह बाद 18 मार्च को पुलिस ने उसके और उसके खालिस्तान समर्थक ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। अमृतपाल उसके बाद से फरार है और पुलिस लगातार उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
 
सोशल मीडिया पर अमृतपाल के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह कभी अकेले तो कभी अपने सहयोगियों के साथ अलग-अलग इलाकों में दिखा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

NEET मुद्दे पर शिक्षा मंत्री ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- झूठ फैला रहे कांग्रेस और INDIA गठबंधन

Share Market दुरुपयोग पर लगेगी लगाम, SEBI ने शेयर ब्रोकरों को दिए ये निर्देश

CMF Phone 1 क्यों हो रहा है वायरल, क्या सबसे अलग होगा स्मार्टफोन का डिजाइन

प्रवचनकारों, कथावाचकों और बाबाओं पर क्या कहते हैं हिंदू शास्त्र?

सभी देखें

नवीनतम

ग़ाज़ा संकट: 19 लाख फ़लस्तीनी आन्तरिक विस्थापन के शिकार

बात के धनी किरोड़ीलाल मीणा, क्या इस्तीफे की कुछ और भी है वजह?

मैनपुरी पुलिस का दावा, आश्रम में नहीं मिले भोले बाबा

Assam Floods: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, 29 जिलों में 16.50 लाख लोग प्रभावित

kargil war: तोलोलिंग व टाइगर हिल की लड़ाई निर्णायक साबित हुई, कारगिल नायकों ने युद्ध की वर्षगांठ पर कहा

अगला लेख
More