सांसद संजीव अरोड़ा लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, क्या राज्यसभा जाएंगे केजरीवाल?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 26 फ़रवरी 2025 (12:32 IST)
arvind kejriwal news in hindi : आम आदमी पार्टी ने बुधवार को राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया हैं। इस फैसले के बाद दावा किया जा रहा है कि आप संयोजक और दिल्ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं। 
 
आप सांसद संजीव अरोड़ा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट कर यह घोषणा की। उन्होंने पार्टी को उन पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद भी दिया। हालांकि लुधियाना वेस्ट सीट पर उपचुनाव की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
 
पिछले महीने आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी के निधन के बाद लुधियाना पश्चिम सीट खाली हुई थी। गोगी की मृत्यु उनके घर पर लाइसेंसी हथियार से दुर्घटनावश गोली चलने के कारण हुई थी।
 
इधर दिल्ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली विधानसभा सीट पर भाजपा नेता परवेश वर्मा के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में संजीव अरोड़ा विधानसभा चुनाव में उतार कर पार्टी ने केजरीवाल के लिए राज्यसभा के द्वार खोल दिए हैं। 
 
हालांकि कई मीडिया खबरों में आप सूत्रों के हवाले कहा गया है कि केजरीवाल राज्यसभा नहीं जाएंगे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि पार्टी अरोड़ा की जगह किसे राज्यसभा में भेजने की तैयारी कर रही है। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

Faridabad : ससुर ने किया हत्या से पहले बहू से दुष्कर्म, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

दो नरों से हुआ चूहे का जन्म, धरे रह गए कुदरत के नियम, क्या गे कपल्स भी पैदा कर पाएंगे बच्चा

रतलाम में मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियों में भरा पानी मिला डीजल, प्रशासन ने सील किया पेट्रोल पंप

कथावाचक विवाद पर काशी विद्वत परिषद का बड़ा बयान, सभी हिंदुओं को कथा का अधिकार

महाराष्‍ट्र में भाषा विवाद, हिंदी पर उद्धव को मिला राज ठाकरे का साथ, 5 जुलाई को मुंबई में प्रदर्शन

अगला लेख