हरियाणा विधानसभा चुनाव में विनेश फोगाट के खिलाफ प्रचार करेंगे बृजभूषण शऱण सिंह?

विकास सिंह
शनिवार, 7 सितम्बर 2024 (09:40 IST)
हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से रेसलर विनेश फोगाट को चुनावी मैदान में उतारने से एक बार फिर सियासत गर्मा गई है। शुक्रवार को रेसलवर विनेश फोगाट दोपहर 3 बजे कांग्रेस में शामिल हुए और रात 9 बजे उन्हें कांग्रेस ने विनेश को जुलाना विधानसभा सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया। विनेश के कांग्रेस से उम्मीदवार बनते हुए ही भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह हमलावर नजर आए है। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी कहेगी तो वह विनेश के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगे। गौरतलब है कि विनेश फोगाट की अगुवाई में महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके चलते भाजपा ने लोकसभा चुनाव में बृजभूषण का टिकट काट दिया था।  
 ALSO READ: हरियाणा में भाजपा ने एंटी इंकबेंसी की काट के लिए दलबदलुओं और परिवारवाद को दिया मौका,अब बगावत को थामना बड़ा चैलेंज
जुलाना से विनेश क्यों बनी उम्मीदवार?-कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में रेसलर विनेश फोगाट को जुलाना विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। जाट बाहुल्य वोटर्स वाली जुलाना विधानसभा सीट दरअसल विनेश फोगाट की ससुराल है। जुलाना विधानसभा सीट के बख्ता खेड़ा गांव में विनेश की ससुराल है और इसी चलते वह जुलाना की बहू है।
 ALSO READ: हरियाणा में कांग्रेस की पहली सूची में 31 नाम, जुलाना से विनेश फोगाट, सांपला किलोई से हुड्‍डा
कांग्रेस के टिकट पर जुलाना विधानसभा सीट से अपनी सियासी पारी का आगाज करने वाली विनेश फोगाट को स्थानीय तौर पर काफी पंसद किया जाता है। वहीं जाट वोटर्स के बाहुल्य होने के चलते जाटों का समर्थन भी विनेश के साथ है। वहीं कांग्रेस में शामिल होने बाद विनेश ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मामले को उठाते हुए कहा कि जब उनकी बहनों के लिए कोई नहीं होगा तो कांग्रेस और वो उनके साथ होंगे। लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है, लड़ाई अभी भी जारी है। मामला अभी कोर्ट में है, हम वो लड़ाई भी जीतेंगे। अब जो नया मंच मिल रहा है, उसके साथ हम काम करेंगे। देश की सेवा के लिए, जिस तरह से हमने अपना खेल दिल से खेला, हम वैसे ही अपने लोगों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।
 

विनेश के खिलाफ बृजभूषण का दांव?- पहलवानी से राजनीति में आने वाले भाजपा के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण विनेश के कांग्रेस में शामिल होते ही अब काफी हमलावर है। उन्होंने अपने खिलाफ आंदोलन को कांग्रेस प्रयोजित बताते हुए इमोशनल कार्ड भी चल दिया है। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर दावा किया कि यह बात सत्य साबित हुई कि उनके खिलाफ महिला पहलवानों का आंदोलन कांग्रेस प्रायोजित था। विनेश के कांग्रेस में शामिल होने और चुनाव लड़ने पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि यह लोग राजनीति को हवा समझते हैं। सोच रहे हैं कि हरियाणा से विधानसभा चुनाव जीत जाएंगे।

भाजपा नेता ने कहा कि मैंने जो बात पहले दिन कही थी, आज भी उसी पर कायम हूं, और आज वही बात पूरा देश कह रहा है। अब मुझे इस बारे में ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है। मेरे खिलाफ जब महिला पहलवानों ने आरोप लगाए थे, मैंने तभी बोल दिया था कि यह कांग्रेस की साजिश है। हरियाणा के बड़े नेता दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र सिंह हुड्डा हमारे खिलाफ साजिश कर रहे हैं।

इसके साथ बृजभूषण सिंह ने कहा कि पार्टी का निर्देश मिला तो मैं भी हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार करने जाऊंगा। मेरा दावा है कि इनके समाज के लोगों का मुझे सर्वाधिक सहयोग मिलेगा। मैं उनके सामने भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए तैयार हूं।लोकसभा चुनाव के दौरान ही हरियाणा के लोग कह रहे थे कि आप आकर यहां से (हरियाणा से) चुनाव लड़िए, हम आपको विजयी बनाएंगे, किंतु उस समय मैंने उन लोगों को मना कर दिया था।
 

सम्बंधित जानकारी

क्या अब्दुल्ला परिवार अपना किला वापस पा लेगा या एक नया अध्याय लिखा जाएगा?

नितिन गडकरी को विपक्षी नेता ने दिया था पीएम पद का ऑफर, केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा खुलासा

8 महीने से धरती से 400 KM दूर अंतरिक्ष में किन कठिनाइयों से जूझ रही हैं सुनीता विलियम्स, प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा

Electric Scooter CRX : 79999 रुपए कीमत, 90km की रेंज, 55 KM की टॉप स्पीड, ऐसा क्या खास है इलेक्ट्रिक स्कूटर में

आरक्षण को लेकर PM मोदी का हरियाणा में बड़ा बयान, पंडित नेहरू का क्यों लिया नाम

मेरठ में ढह गया तीन मंजिला मकान, 3 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

क्या अब्दुल्ला परिवार अपना किला वापस पा लेगा या एक नया अध्याय लिखा जाएगा?

नितिन गडकरी को विपक्षी नेता ने दिया था पीएम पद का ऑफर, केंद्रीय मंत्री ने किया बड़ा खुलासा

RG Kar Medical College rape-murder case : CM ममता और प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की मीटिंग फिर टली, पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या मामले में गिरफ्‍तार

Video : PM मोदी के घर आया नया मेहमान, गले लगाकर खूब चूमा

अगला लेख