क्या संथाली साड़ी पहन कर राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी द्रौपदी मुर्मू?

Webdunia
रविवार, 24 जुलाई 2022 (12:38 IST)
भुवनेश्वर। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी और इस दौरान वह पारंपरिक संथाली साड़ी में नजर आ सकती हैं। मूर्मू की भाभी सुकरी टुडू पूर्वी भारत में संथाल समुदाय की महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली एक खास साड़ी लेकर दिल्ली आ रही हैं।
 
सुकरी अपने पति तारिणीसेन टुडू के साथ संसद के केंद्रीय कक्ष में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हो गईं। उन्होंने कहा कि मैं दीदी के लिए पारंपरिक संथाली साड़ी ला रही हूं और उम्मीद करती हूं कि वह शपथ ग्रहण समारोह के दौरान इसे पहनेंगी। मुझे अभी पता नहीं है कि वह असल में इस अवसर पर क्या पहनेंगी। राष्ट्रपति भवन नए राष्ट्रपति की पोशाक का फैसला लेगा।
 
संथाली साड़ियों के एक छोर में कुछ धारियों का काम होता है और संथाली समुदाय की महिलाएं इसे खास मौकों पर पहनती हैं। संथाली साड़ियों में लम्बाकार में एक समान धारियां होती हैं और दोनों छोरों पर एक जैसी डिजाइन होती है।
 
सुकरी अपने पति तथा परिवार के साथ मयूरभंज जिले में रायरंगपुर के समीप उपरबेड़ा गांव में रहती हैं। उन्होंने कहा कि वह मुर्मू के लिए पारंपरिक मिठाई ‘अरिसा पिठा’ भी लेकर जा रही हैं।
 
इस बीच, मुर्मू की बेटी एवं बैंक अधिकारी इतिश्री तथा उनके पति गणेश हेम्बराम नई दिल्ली पहुंच गए हैं और वे निर्वाचित राष्ट्रपति के साथ रह रहे हैं। निर्वाचित राष्ट्रपति के परिवार के केवल चार सदस्य - भाई, भाभी, बेटी और दामाद ही शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री का पोता बलात्कार मामले में दोषी, कोर्ट में रो पड़ा प्रज्वल, अब सजा का इंतजार

निमिषा प्रिया की फांसी रद्द होने की खबरों का सच, विदेश मंत्रालय ने बताई हकीकत

'रमी' खेलने वाले मंत्री कोकाटे को मिला नया विभाग

किससे है गंगा के ग्रीष्मकालीन प्रवाह का संबंध, IIT रुड़की के रिसर्च में हुआ खुलासा

राहुल गांधी बोले, वोट चोरी करवा रहा है चुनाव आयोग, हमारे पास सबूत

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: दिल्ली-NCR में हल्की बारिश, उत्तरप्रदेश के कई जिलों में नदियां उफान पर, जानें अन्य राज्यों का मौसम

LIVE: पीएम मोदी का आज वाराणसी दौरा, देंगे 2200 करोड़ की सौगात

साध्वी प्रज्ञा बोलीं, भगवा आतंकवाद की जन्मदाता कांग्रेस का मुंह काला

इंडिगो की फ्लाइट में यात्री को पड़ा थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो, जानिए क्या है मामला?

Weather Update : उप्र के कई जिलों में नदियां उफान पर, निचले इलाकों में अलर्ट, बचाव एवं राहत अभियान शुरू

अगला लेख