राष्‍ट्रपति के दौरे से पहले सेशेल्स ने भारत को दिया झटका, रद्द की नौसेना परियोजना

Webdunia
रविवार, 17 जून 2018 (11:14 IST)
नई दिल्ली। भारत दौरे से पहले सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फाउरे ने कहा है कि उनके देश में एजम्पशन द्वीप पर नई दिल्ली के साथ संयुक्त रूप से नौसेना का अड्डा बनाने के काम पर आगे नहीं बढ़ा जाएगा। 
 
प्रायद्वीप पर नौसेना का अड्डा बनाने के लिए भारत के साथ 2015 में हुए करार को लेकर सेशेल्स में राजनीतिक विरोध बढ़ता जा रहा है। इस नौसैनिक अड्डे के बनने से भारत को हिंद महासागर में रणनीतिक फायदा मिलता। 
 
सरकार के सूत्रों ने कहा कि फाउरे यहां 26 जून को दौरे पर आएंगे जिस दौरान द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए कई मुद्दों पर चर्चा होगी। 
 
फाउरे ने चार जून को संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि सेशेल्स खुद ही द्वीप पर सैन्य सुविधाओं को विकसित करेगा और भारत के साथ परियोजना पर आगे नहीं बढ़ेंगे। विदेश मंत्रालय ने इस मुद्दे पर टिप्पणी नहीं की है। 
 
भारत एजम्पशन द्वीप पर नौसेनिक अड्डे के विस्तार को लेकर इच्छुक है ताकि सामरिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र में अपनी उपस्थिति मजबूत कर सके जहां चीन अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। 
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेशेल्स दौरे में एजम्पशन द्वीप को लेकर पहली बार समझौता हुआ था। (भाषा)  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या बिहार में रद्द होगा SIR, विवादों के बीच आया SC का बड़ा बयान

कौन हैं बेडरूम जिहादी? कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियां क्यों परेशान हैं इनसे

इस मुस्लिम देश में हर चौथा शख्स है भारतीय, कभी थी भुखमरी, आज है दुनिया का सबसे रईस देश

inflation : खाने-पीने का सामान हुआ सस्ता, रिटेल महंगाई 8 साल के निचले स्तर पर आई

Delhi : 10 और 15 साल पुराने डीजल-पेट्रोल वाहन मालिकों के लिए खुशखबरी, आया सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

ग्लोबल ब्रांड्स के प्रतिनिधियों से कल निवेश संवाद करेंगे CM यादव, मेड इन एमपी की रखेंगे

भारत आएंगे चीन के विदेश मंत्री वांग यी, NSA डोभाल से भी मिलेंगे, क्या हो सकता है बातचीत का मुद्दा

वृंदावन कॉरिडोर योजना आस्था और विकास से ब्रजभूमि का कर देगी कायाकल्प

Pok हमारा है और हमारा ही होगा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह का बड़ा बयान, कहा नेहरू ने देश से बेईमानी की

'मृत' लोगों के साथ राहुल गांधी की चायपार्टी, चुनाव आयोग को कहा धन्यवाद

अगला लेख