कांग्रेस में क्या फिर छिड़ेगी अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट की जंग?

विकास सिंह
बुधवार, 21 सितम्बर 2022 (18:31 IST)
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत देश की सबसे पुरानी पार्टी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की दौड़ में सबसे आगे अशोक गहलोत  बुधवार को दिल्ली पहुंचे और कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। करीब दो घंटे सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद अब अशोक गहलोत बाहर निकले तो मीडिया से कोई बात नहीं की।
 
अशोक गहलोत अगर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते तो क्या वह राजस्थान के मुख्यमंत्री का पद छोड़ेंगे, यह अब बड़ा सवाल बन गया है। इस सवाल को लेकर जब आज अशोक गहलोत से पूछा तो उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस में एक पद-एक व्यक्ति का सिद्धांत केवल नॉमिनेटेड पदों के लिए है। कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव सबके लिए खुला है, चाहे कोई भी लड़ सकता है, कोई भी व्यक्ति मंत्री भी रह सकता है और कांग्रेस अध्यक्ष भी बन सकता है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है कांग्रेस के 9 हजार डेलीगेट में कोई भी कांग्रेस अध्यक्ष बन सकता है। 
ALSO READ: गांधी परिवार से बाहर के अशोक गहलोत या शशि थरूर बने कांग्रेस के अध्यक्ष तो क्या होंगी चुनौतियां?
अशोक गहलोत का यह बयान ऐसे समय आया जब यह माना जा रहा है कि उनका नाम राष्ट्रीय बनने की दौड़ में सबसे आगे है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल अशोक गहलोत अब तक के तय कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए केरल के कोच्चि जा रहे है। 

उदयपुर संकल्प से फंसेगा पेंच?-राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दो पदों पर रहने में कांग्रेस का उदयपुर अधिवेशन में पास ही प्रस्ताव सबसे बड़ी बाधा है। उदयपुर अधिवेशन में कांग्रेस ने तय किया था कि संगठन में एक व्यक्ति, एक पद का सिद्धांत लागू होगा। यानि कांग्रेस के एक व्यक्ति एक ही पद पर रहेगा। अगर अशोक गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री बने रहते है तो उदयपुर संकल्प पर ही सवाल उठा जाएंगे।
 
राहुल से मिले सचिन पायलट-अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष बनने की अटकलों के बीच राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट केरल पहुंचे और राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।  सचिन पायलट की राहुल से मुलाकात को कांग्रेस में आने वाली राजनीतिक समीकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं जब कोच्चि में जब मीडिया ने सचिन पायलट से अशोक गहलोत के बारे में सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। 
ALSO READ: अशोक गहलोत ने बुलाई विधायकों की मीटिंग, अध्यक्ष चुनाव से पहले जमा रहे फील्डिंग
राजस्थान में 2018 विधानसभा चुनाव कांग्रेस ने सचिन पायलट की अगुवाई में चुनाव लड़ा लेकिन कांग्रेस के चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी के दखल के बाद अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बना दिया गया था। वहीं इसके बाद सचिन पायलट राजस्थान के उप मुख्यमंत्री बने थे लेकिन 2020 में सचिन पायलट की पार्टी से बगावत के बाद उन्हें सरकार से हटा दिया गया। ऐसे में अब जब राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले तब अगर सचिन पायलट को कांग्रेस आगे नहीं करती है तो क्या सचिन पायलट का अगला रूख क्या होगा यह देखना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख