Weather Update : जल्द होगी मानसून की विदाई, इन राज्यों में बारिश की संभावना

Webdunia
शनिवार, 15 अक्टूबर 2022 (08:22 IST)
नई दिल्ली। आईएमडी ने तो मौसम की विदाई की घोषणा कर दी है, लेकिन जाता मानसून कहीं न कहीं अपना कहर बरपा ही रहा है। इसी श्रृंखला में उत्तरप्रदेश के 21 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रदेश में राप्ती रोहिन और सरयू खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। अब जल्द ही होगी मानसून की विदाई और इन राज्यों में बारिश की संभावना अभी भी बनी हुई है।
 
 
उत्तरप्रदेश के बाढ़ की चपेट में आने वाले 21 जिलों को लेकर बेहद संवेदनशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराजगंज के साथ ही गोरखपुर में भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से वार्ता करेंगे। गंगा के साथ शारदा, घाघरा, राप्ती और कुआनो समेत अनेक नदियां उफान पर हैं और विभिन्न जिलों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
 
वर्तमान में प्रदेश के 21 जनपद बाढ़ प्रभावित हैं। इनमें बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, गोण्डा, बहराइच, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, आजमगढ़, महराजगंज, बरेली, बस्ती, संत कबीर नगर, अयोध्या, मऊ, कुशीनगर, बलिया, अम्बेडकर नगर, पीलीभीत, देवरिया तथा शाहजहांपुर शामिल हैं।
 
उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत पर उत्तर-पश्चिमी हवाओं के निरंतर प्रवाह के कारण बहुत जल्द उत्तर-पश्चिम और मध्यभारत के कुछ और हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। कोमोरिन क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। कुछेक राज्यों में अभी वर्षा की संभावना बनी हुई है।
 
एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बंगाल की मध्य खाड़ी के ऊपर है, जो समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। कोंकण और गोवा तट के पास पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किमी ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और गंगीय पश्चिम बंगाल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हुई।
 
पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश, तटीय ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तर-पूर्व भारत के बाकी हिस्सों, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, आंतरिक ओडिशा, तटीय कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों की मौसम की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
 
तटीय ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। आंतरिक ओडिशा, विदर्भ के हिस्से, उत्तरी-मध्य महाराष्ट्र, लक्षद्वीप, असम के हिस्से, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड और मणिपुर में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। उत्तरी छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।
 
Edited by: Ravindra Gupta(एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Congress : बूथ से विचाराधारा तक की चुनौतियों पर कांग्रेस का मंथन, क्या होंगे अहमदाबाद अधिवेशन के मुद्दे

पश्चिम बंगाल में रामनवमी की धूम, हाईअलर्ट के बीच जुलूस और शोभायात्राएं, BJP और TMC के नेता हुए शामिल

Waqf amendment bill को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, जानिए क्या की गई मांग

किसान नेता जगजीत डल्लेवाल ने तोड़ा अनशन, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने की थी अपील

भाषा विवाद के बीच PM मोदी का बड़ा बयान, DMK को लेकर कही बड़ी बात, स्टालिन पर कसा तंज

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली छावनी में महिला पर चाकू से सरेआम हमला, पीड़िता और हमलावर अस्पताल में भर्ती

SP नेता के 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 700 करोड़ के बैंक लोन घोटाले का मामला

कुणाल कामरा ने खटखटाया बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा, FIR को रद्द करने की मांग की

Petrol Diesel Prices : अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑइल के दाम निचले स्तर पर, जानें पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव

संभल में उपद्रवियों ने जो ईंट पुलिसकर्मियों पर फेंकी, उनसे बना डाली चौकी, लिख दिया कृष्ण का उपदेश

अगला लेख