भाई का रिसेप्‍शन छोड़ बहन आधी रात में पहुंच गई स्‍टेशन और बेघर-बेसहारों को दे डाली पार्टी, सोशल मीडि‍या में क्‍यों है चर्चा?

Webdunia
मंगलवार, 7 दिसंबर 2021 (12:43 IST)

अभी शादियों का सीजन है, भारत में ग्रैंड शादियां होती हैं, जहां लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं, महंगे उपहार और शादियों की थीम पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं। खासतौर से शादियों में इतना और इतनी तरह का भोजन बनाया जाता है कि जितना उपयोग नहीं होता, उससे कहीं ज्‍यादा बर्बाद होता है।

कुल मिलाकर भारत में शादियां अपना रुतबा बनाए रखने के लिए और पैसे खर्च करने के लिए होती हैं।
लेकिन खाने की बर्बादी वाली इन शादियों के बीच फि‍लहाल ऐसी तस्‍वीर सोशल मीडि‍या में वायरल हो रही है जो सबका दिल जीत रही है और एक सोशल मैसेज भी दे रही है।

जानकारी के मुताबिक़, वायरल तस्वीरें कोलकाता के रानाघाट स्टेशन की हैं। तस्वीर में एक महिला बन-ठन कर स्टेशन पर बैठी नजर आई। उसने हेवी साड़ी और हेवी ज्यूलरी पहन रखी थी। महिला के आसपास चावल, दाल और सब्जी से भरे बर्तन रखे हैं। करीब आधी रात के समय में ये महिला स्टेशन पर भूखे लोगों को खाना खिला रही है।

बाद में जानकारी सामने आई कि इस महिला के भाई की शादी थी। शादी में आए मेहमानों के जाने के बाद पता चला कि बहुत ज्‍यादा मात्रा में खाना बच गया है। महिला से खाने की बर्बादी नहीं देखी नहीं गई, वो सारा खाना बर्तनों में भरवाकर स्‍टेशन आ गई।

जहां ठि‍ठुरती ठंड में बेघर, बेसहारा और भूखे लोगों स्‍टेशन पर रात गुजारते हैं वहां पहुंचकर महिला इन्‍हें खाना बांट रही थी। ये दृश्‍य देखकर हर कोई भावुक था, हर किसी का दिल पसीज गया। इस मोमेंट को कैमरे में वेडिंग फोटोग्राफर नीलांजल मंडल ने शेयर किया।

इस महिला का नाम पापिया कर है। महिला रात के 1 बजे रानाघाट स्टेशन पर खाना बांटते नजर आई। महिला के भाई का रिसेप्शन था, जिसमें बचे हुए खाने को वहां बांटा जा रहा था। महिला ने जब पार्टी के बाद खाना देखा, तो समझ गई कि कैटरिंग वाले इस फेंक देंगे।

सोशल मीडिया पर लोगों को ये तस्वीरें काफी पसंद आ रही है। इन्हें इंस्टाग्राम पर ig_calcutta नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया। कैप्शन में लिखा था कि ये पोस्ट आंखें खोल देगी। लोग इन तस्वीरों को जमकर शेयर कर रहे हैं। तस्वीरों में साफ़ देखा जा सकता जरूरतमंद खाने को देख कितने खुश हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख