ऑस्ट्रेलिया में महिला का हत्यारा दिल्ली में गिरफ्तार, 5.5 करोड़ रुपए का था इनाम

Webdunia
शनिवार, 26 नवंबर 2022 (00:54 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई नागरिक राजविंदर सिंह को शुक्रवार को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सिंह 4 साल पहले ऑस्ट्रेलिया में एक महिला की हत्या करने के बाद देश से फरार हो गया था। ऑस्ट्रेलिया में उसकी गिरफ्तारी पर 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी करीब साढ़े 5 करोड़ रुपए का इनाम था।

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था जहां से उसे 30 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इंटरपोल ने सिंह (38) के खिलाफ एक ‘रेड कॉर्नर नोटिस’ जारी किया था, जिसके बाद पटियाला हाउस अदालत ने उसके खिलाफ 21 नवंबर को प्रत्यर्पण अधिनियम के तहत गैर जमानती वारंट जारी किया।

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्षों की ओर से साझा की गई जानकारी के आधार पर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने सुबह करीब छह बजे जीटी करनाल रोड से पकड़ा।

ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने चार नवंबर को बताया था कि समुद्र तट पर ऑस्ट्रेलियाई महिला की हत्या करने वाले सिंह की गिरफ्तारी पर 10 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का इनाम घोषित किया गया है। अक्टूबर 2018 में टी. कोर्डिंगले (24) अपने कुत्ते को क्वींसलैंड के वांगेटी बीच पर घुमाने निकली थी, जब उनकी हत्या कर दी गई।

इनिसफेल में बतौर नर्स काम करने वाला सिंह मामले का मुख्य आरोपी था। कोर्डिंगले की हत्या करने के दो दिन बाद ही वह अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया से फरार हो गया था।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख