देश के पुलिस बल में हैं सिर्फ 7.28 फीसदी महिलाएं

Webdunia
सोमवार, 26 फ़रवरी 2018 (10:50 IST)
नई दिल्ली। देश में महिलाओं के विरुद्ध अपराध के बढ़ते ग्राफ के बीच भारत में पुलिस बल की उनकी उपस्थिति महज 7.28 फीसदी तथा नक्सल प्रभावित तेलंगाना में सबसे कम 2.47 फीसदी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर में पुलिस बल में बस 3.05 फीसदी महिलाएं हैं।
 
 
जम्मू-कश्मीर में उनकी स्वीकृत संख्या 80,000 से अधिक है। सरकार का यह आंकड़ा देश में महिलाओं के विरुद्ध अपराध के तेजी से बढ़ते ग्राफ के बीच आया है। वर्ष 2015 में महिलाओं के विरुद्ध 3,29,243 अपराध हुए थे, जो वर्ष 2016 में बढ़कर 3,38,954 हो गए।
 
मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों एवं संघशासित प्रदेशों को 2009, 2012 और 2016 पत्र लिखकर उन्हें महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाकर 33 फीसदी करने की सलाह दी थी लेकिन उसके बाद भी स्थिति दयनीय है।
 
अधिकारी ने बताया कि सभी राज्यों एवं संघशासित प्रदेशों से महिला कांस्टेबलों एवं उपनिरीक्षकों के अतिरिक्त पद सृजित करने और महिलाओं की भर्ती कर उन रिक्तियों को भरने का अनुरोध किया गया है।
 
पिछले साल 1 जनवरी को तेलंगाना पुलिस में महिलाकर्मियों की संख्या 2.47 फीसदी थी। तमिलनाडु पुलिस में महिलाकर्मियों की स्वीकृत संख्या 60,700 है। सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तरप्रदेश में पुलिस बल में महिलाएं बस 3.81 फीसदी हैं। उसमें उनकी स्वीकृत संख्या करीब 3,65,000 है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख