Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

विश्व परिक्रमा के दूसरे चरण पर निकली नौसेना की जांबाज महिला टीम

Advertiesment
हमें फॉलो करें विश्व परिक्रमा के दूसरे चरण पर निकली नौसेना की जांबाज महिला टीम
नई दिल्ली , रविवार, 5 नवंबर 2017 (20:37 IST)
नई दिल्ली। अपनी छोटी पॉल नौका में समुद्र के रास्ते विश्व परिक्रमा पर निकली भारतीय नौसेना की छह जांबाज महिला अधिकारियों की टीम आज आस्ट्रेलिया के फ्रेमेंटेल से न्यूजीलैंड की दूसरे चरण की यात्रा पर रवाना हुई।
 
लेफ्टिनेंट कमांडर वृतिका जोशी के नेतृत्व में यह टीम अपनी नौका आईएनएसवी तारिणी में गोवा से सवार होकर गत 10 सितम्बर को दुनिया नापने के 'नाविका सागर परिक्रमा' अभियान पर निकली थी। लगभग डेढ़ महीने का सफर पूरा करने के बाद यह टीम गत 23 अक्टूबर को अपने पहले पड़ाव पर ऑस्ट्रेलिया पहुंची थी। 
 
इस ऐतिहासिक अभियान में लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जामवाल, पी स्वाति और लेफ्टिनेंट एस विजया देवी, बी एश्वर्य  और पायल गुप्ता भी शामिल हैं। नौसेना के अनुसार ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद इस दल का वहां की सरकार द्वारा स्वागत किया गया। अपने ऑस्ट्रेलिया प्रवास के दौरान दल की सदस्यों ने आस्ट्रेलिया के नौसेना प्रमुख से भी मुलाकात की। 
 
उन्होंने विभिन्न सरकारी, शैक्षणिक और सामाजिक आयोजनों में भी हिस्सा लिया। दल की सदस्यों ने वहां के स्कूली बच्चों के साथ भी बातचीत की और उन्हें साहसिक अभियानों के लिए प्रेरित किया।
 
विश्व परिक्रमा के लिए रवाना होने से पहले नौसेना की ये जांबाज अधिकारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मिली थी। दूसरे चरण में यह दल न्यूजीलैंड पहुंचेगा। इस दल के विश्व प्रक्रिमा पूरी करने के बाद आगामी मार्च के आस पास स्वदेश लौटने की संभावना है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

देशभर में सात लाख ने दी नेट परीक्षा