दुनिया की पहली फ्लाइंग रेसिंग कार ने रचा इतिहास, एक शहर से दूसरे शहर तक भरी उड़ान

Webdunia
गुरुवार, 1 जुलाई 2021 (14:17 IST)
जब लोहे का बना हवाई जहाज हवा में उड़ सकता है, तो फिर कार क्यों नहीं उड़ सकती। अगर आपके मन में भी ये सवाल है, तो अब इसे दूर कर दीजिए क्योंकि दुनिया की फ्लाइंग कार ने अब ना केवल उड़ान भरी है, बल्कि लंबी उड़ान भरी है। इस कार ने एक शहर से दूसरे शहर तक का सफर तय करते हुए, ये साबित कर दिया है कि आज के युग में कुछ भी असंभव नहीं है।(फोटो सौजन्य: सोशल मीडिया)

इस कार को एयरकार नामक कंपनी ने बनाया है और इस कार ने गत 28 जून को स्लोवाकिया के दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों नित्रा और ब्रातिस्लावा के बीच का सफर तय किया। दोनों एयरपोर्ट के बीच दूरी को पूरा करने में इस फ्लाइंग काज को सिर्फ 35 मिनट लगे। इतना ही नहीं हैरान करने वाली बात तो यह है कि, यह कार केवल तीन मिनट के अंदर उड़ने वाली कार में बदल जाती है। इस नायाब कार में 160 हार्स पॉवर का बीएमडब्ल्यू इंजन लगाया गया है।

एक बार तेल भरने पर यह कार 8200 फुट की उंचाई पर करीब 1000 किमी तक उड़ान भर सकती है। इसमें एक फ्लिस प्रोपेलर और पैराशूट भी लगा हुआ है। यह फ्लाइंग कार हवा में 170 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार के साथ उड़ान भर सकती है। अभी तक यह कार 40 घंटे उड़ान भर चुकी है। कंपनी का दावा है कि यह कार से एक विमान में उड़ान भरने और बदलने में लगभग दो मिनट 15 सेकंड का समय लगता है।

इस बड़ी सफलता के बाद ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले वर्षों में शहरों के बीच यातायात का नक्शा ही बदल जाएगा। मौजूदा समय में हर जगह ट्रैफिक की मार इंसान को झेलनी पड़ती है, ऐसे में यह कार सड़कों पर से दबाव को कम करने का काम करेगी और यात्रा में लगने वाला समय भी बच जाएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने के लिए संसद के दोनों सदनों में नोटिस

Operation sindoor और पहलगाम पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही रुकी, मानसून सत्र के पहले दिन ही मचा बवाल

शाहजहांपुर जिला कारागार में बंदियों ने कावड़ यात्रा निकाली, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

भारत के इन राज्यों में अल्पसंख्यक हैं हिंदू? जानिए देश के किस राज्य में सबसे कम है हिन्दू आबादी

बेटी इवांका पर अश्लील टिप्पणियां करते थे डोनाल्ड ट्रम्प, माइल्स टेलर की किताब से चौंकाने वाले खुलासे

अगला लेख