याकूब मेमन को इस 'जल्‍लाद' ने दी फांसी...

Webdunia
गुरुवार, 30 जुलाई 2015 (18:20 IST)
नागपुर। मुंबई बम विस्फोटों के मामले में फांसी की सजा पाने वाले एकमात्र दोषी याकूब मेमन को गुरुवार को यरवदा जेल के उसी कांस्टेबल ने फांसी पर लटकाया जिसने तीन साल पहले 26/11 मुंबई हमलों के दोषी पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब को फंदे पर लटकाया था।
 
सुरक्षा कारणों से इस जल्लाद की पहचान को गुप्त रखा गया है। वे पुणे की यरवदा जेल से 20 पुलिसकर्मियों की एक टीम के साथ एक सप्ताह पहले ही सेंट्रल जेल में पहुंच गए थे। इसी जल्लाद ने 21 नवंबर 2012 को यरवदा जेल में कसाब को फांसी देने के लिए लीवर खींचा था।
 
कसाब को पुणे में फांसी पर लटकाए जाने के दौरान टीम की अगुवाई करने वाले यरवदा जेल के अधीक्षक योगेश देसाई का कुछ ही महीने पहले नागपुर सेंट्रल जेल में तबादला किया गया था। निश्चित रूप से उनका तबादला याकूब को फांसी की सजा की तामील के प्रबंधन के लिए किया गया था। जेल अधिकारियों के अनुसार, कांस्टेबल ने बेहद सटीक तरीके से फांसी दी।
 
यरवदा जेल से एक अन्य कांस्टेबल को भी एक सप्ताह पहले यहां लाया गया था और दो अन्य के साथ उसे जल्लाद की मदद का प्रशिक्षण दिया गया। टीम के अन्य सदस्यों को फांसी यार्ड में प्लेटफार्म तैयार करने आदि का काम सौंपा गया था।
 
महाराष्ट्र में नागपुर और यरवदा दो सेंट्रल जेल हैं जहां फांसी दिए जाने की सुविधा है। इनसे पहले 1984 में नागपुर जेल में फांसी दी गई थी। उस समय अमरावती के दो भाइयों को हत्या के लिए फांसी पर लटकाया गया था। (भाषा)
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया