लगातार चौथे दिन भी बढ़ा यमुना का जल स्तर, 10 हजार लोगों को हटाया

Webdunia
मंगलवार, 31 जुलाई 2018 (14:54 IST)
नई दिल्ली। यमुना के जल स्तर में बढ़ोतरी जारी है और मंगलवार को लगातार चौथे दिन भी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अब तक करीब 10,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। 
 
अधिकारियों ने बताया कि नदी का जल मंगलवार दोपहर को 206.04 मीटर के स्तर पर पहुंच गया जबकि खतरे का निशान 204.83 मीटर पर है। उन्होंने बताया कि जल स्तर में और बढ़ोत्तरी होने की आशंका है।
 
एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण अब तक 10,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
 
उन्होंने बताया कि जिन लोगों को उनके घरों से हटाया गया है उनके रहने के लिए 1,149 तंबू लगाए गए हैं। उन लोगों तक खाद्य और चिकित्सीय सहायता पहुंचाई जा रही है।
 
दिल्ली सरकार के बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने कहा कि हथिनी कुंड बैराज से कुछ कुछ अंतराल पर पानी छोड़ा जा रहा है। कल 5,13,554 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। 
 
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अधिकारियों को प्रभावित लोगों के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे। इस बीच, राजस्व और बाढ़ एवं सिंचाई मंत्री कैलाश गहलोत ने कल प्रभावित इलाके का दौरा किया और अधिकारियों को समुचित इंतजाम करने का आदेश दिया।
 
यमुना पर बने पुराने लोहे के पुल पर यातायात सोमवार को भी प्रभावित रहा। बारिश के कारण नदी के जल स्तर में वृद्धि को देखते हुए इस पुल को यातायात के लिए रविवार को बंद कर दिया गया था। यह पुल दिल्ली को पड़ोसी राज्यों से जोड़ने का प्रमुख माध्यम है।
 
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, यमुना में अब तक सबसे ज्यादा जल स्तर का रिकॉर्ड 1978 में रहा था, जब नदी का जल स्तर 207.49 मीटर पर पहुंच गया था। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद मुक्त बनाने में सबसे बड़ी चुनौती, पाकिस्तान को लेकर क्या बोले उमर अब्दुल्ला

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

7.4 की तीव्रता वाले भूकंप से थर्राया रूस, सुनामी की चेतावनी

अगला लेख