Hanuman Chalisa

कोहरे का कहर, यमुना एक्सप्रेस वे पर बुरी तरह भिड़े वाहन, कई घायल

Webdunia
बुधवार, 8 नवंबर 2017 (14:50 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में छाए घने कोहरे के चलते बुधवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो जगह दर्जनभर से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इस घटना में 20 से ज्यादा लोग मामूली रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद इन गाड़ियों को वहां से हटाया। इस घटना के चलते यमुना एक्सप्रेस वे पर सुबह-सुबह अफरा-तफरी का माहौल था।
 
पुलिस के दिल्ली एनसीआर में ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में अनुसार धुंध के कारण दृश्यता कम होने से 13 वाहन आपस में भिड़ गए। इसके चलते छह लोग मामूली रूप से घायल गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत रवाना कर दिया गया है। 
 
थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक फरमूद अली ने बताया कि आज सुबह 8:30 बजे के करीब आगरा से नोएडा की तरफ आते हुए पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के निर्माणाधीन ब्रिज के पास एक स्कार्पियो कार यमुना एक्सप्रेस वे पर रखे रोड़ी के एक बोरे से टकरा गई। उसके पीछे आ रही एक बस स्कार्पियो से टकराई। देखते ही देखते एक के बाद एक 10 गाड़ियां टकरा गईं। 
 
मथुरा में दो लोगों की मौत : राज्य के ही मथुरा में आज घने कोहरे के कारण अलग अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मृत्यु हो गई और और 18 अन्य घायल हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने बताया कि महावन क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 125 के पास घने कोहरे के कारण एक के बाद एक 18 वाहन आपस में टकरा गये। इस हादसे में आठ लोग घायल हो गए।
 
उन्होंने बताया कि एहितियात के तौर पर आगरा के खंदौली और नोएडा की ओर से आने वाले वाहनों को जहां के तहां रोक दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनो को क्रेन की मदद से हटाने के बाद यातायात सुचारु कर दिया गया। 
  
पश्चिमी उत्तरप्रदेश में मुसीबत : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में कोहरे जैसे हालात के मद्देनजर राज्य सरकार ने संबंधित जिला प्रशासनों को एहतियात के तौर पर हाई अलर्ट रहने को कहा है। राज्य के पश्चिमी और मध्य इलाकों में पिछले दो दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है। गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर जिलों में पांचवी कक्षा तक के स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं। अभिभावकों से अपील की गयी है कि वे बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें।
 
कुहासे के कारण रेल और सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है। मथुरा, मुरादाबाद, हापुड़, एटा, अलीगढ़ और बदायूं में बुधवार सुबह कोहराजनित हादसों में चार लोगों की मृत्यु हो गई और कम से कम 35 अन्य घायल हो गए। (एजेंसी/वेबदुनिया)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भोजशाला विवाद, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

बकरीद से पहले शुभेंदु सरकार के नोटिफिकेशन पर रोक लगाने से कलकत्ता हाईकोर्ट का इनकार, जानिए कोर्ट ने क्या कहा

MP बनेगा देश की ‘मिल्क कैपिटल’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डेयरी सेक्टर में बड़ी छलांग को तैयार मध्यप्रदेश

पेपर लीक नहीं हुआ, सिर्फ कुछ सवाल बाहर आए, NEET-UG विवाद पर NTA का बड़ा बयान

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

अगला लेख