यमुना नदी के जल गुणवत्‍ता में हुआ सुधार, ऑक्‍सीजन की मात्रा बढ़ी

Webdunia
मंगलवार, 31 जुलाई 2018 (16:34 IST)
नई दिल्ली। विशेषज्ञों का कहना है कि बाढ़ का पानी पहुंचने के कारण इस साल पहली बार यमुना नदी की स्थिति बेहतर हुई है। उनका कहना है कि बाढ़ के पानी के कारण ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ने से हालत ठीक हुई है और इससे नदी में प्रदूषणकारी तत्व बह गए हैं।


हथिनी कुंड बैरेज से 5,13,554 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना में जल स्तर कल 204.83 मीटर को पार कर गया, जिसके बाद निचले इलाके में रहने वाले 10,000 लोगों को बाहर निकालना पड़ा। देश की सबसे महत्वपूर्ण नदियों में एक यमुना उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरप्रदेश से होकर गुजरती है। यह इलाहाबाद में गंगा में मिल जाती है। यमुना को देश में सबसे प्रदूषित नदी भी माना जाता है।

हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि प्रवाह बढ़ने से पिछले दो दिनों में यमुना के जल की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। यमुना जिए अभियान के संयोजक मनोज मिश्रा ने सुधार को अस्थाई प्रभाव बताया और यह मानसून के बीतने के साथ ही खत्म हो जाएगा।
उन्होंने कहा, इस साल यमुना के पानी की गुणवत्ता पहली बार बेहतर स्थिति में है लेकिन यह प्रवाह बढ़ने के कारण हुआ है। प्रवाह होने से प्रदूषणकारी तत्व बह जाते हैं और पानी में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है। यमुना जैवविविधता पार्क में वैज्ञानिक फयाज खुदसर ने कहा कि हर साल कुछ समय के लिए गुणवत्ता ठीक हो जाती है और इस गुणवत्ता को बरकरार रखने के लिए आर्दभूमि बनाने की जरूरत है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश का कहर, कई नदियां उफान पर, बांधों के गेट खोले

'हिट एंड रन' केस में असमिया फिल्म अभिनेत्री गिरफ्तार, दुर्घटना में एक युवक की हुई थी मौत

हिन्दू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता, संसद में खूब गरजे अमित शाह

भारत के साथ व्यापार वार्ता से क्‍यों निराश हैं डोनाल्‍ड ट्रंप?

इंदौर में कावड़ियों को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्‍कर, 1 कावड़िए की मौत, 6 घायल

अगला लेख