दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर, हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा 50000 क्यूसेक पानी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 7 अगस्त 2025 (12:19 IST)
Yamuna above warning mark in Delhi: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर गुरुवार को 204.50 मीटर के चेतावनी स्तर को पार कर पुराने रेलवे पुल पर 204.88 मीटर तक पहुंच गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार संभावित बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए एहतियाती कदम उठाने को लेकर सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सुबह 8 बजे पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 204.88 मीटर था। हथिनीकुंड बैराज से 50,000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है।ALSO READ: Weather Update: दिल्ली में मंडराया बाढ़ का खतरा, यमुना खतरे के निशान के करीब, जानिए देशभर का मौसम
 
खतरे का निशान 205.3 मीटर है : शहर के लिए चेतावनी चिह्न 204.5 मीटर है जबकि खतरे का निशान 205.3 मीटर है और निकासी 206 मीटर पर शुरू होती है। पुराना रेलवे पुल नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरों पर नजर रखने के लिए एक प्रमुख अवलोकन बिंदु के रूप में कार्य करता है। केंद्रीय बाढ़ कक्ष के एक अधिकारी ने कहा कि जल स्तर में वृद्धि का मुख्य कारण हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे बड़ी मात्रा में पानी छोड़ा जाना है।ALSO READ: प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, 60 बस्तियों में भरा पानी
 
इस मानसून में पहली बार हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 50,000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया और यह सुबह करीब 6 बजे 61,000 क्यूसेक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अधिकारी ने बताया कि तब से हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे 50,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बैराज से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में आमतौर पर 48 से 50 घंटे लगते हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Dharali : क्या है कल्पकेदार शिव मंदिर की कहानी, धराली आपदा में फिर धरती में समाया, कितना पुराना, लोगों में क्यों अनहोनी का डर

सेविंग अकाउंट्‍स में नॉमिनी के दावा निपटान के लिए RBI उठाने जा रहा यह बड़ा कदम

रेल यात्रियों के लिए सिर्फ 45 पैसे में बीमा, ऐसे मिलेगा 10 लाख रुपए तक का लाभ

सिद्धू मूसेवाला की प्रतिमा पर लॉरेंस गैंग ने की फायरिंग, दिवंगत सिंगर की मां बोलीं- हमारी आत्मा पर जख्म है...

WhatsApp का नया सुरक्षा फीचर, अनजान ग्रुप में जोड़ने पर करेगा आगाह

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: उधमपुर में दर्दनाक हादसा, 3 जवानों की मौत, 15 घायल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को देंगे रक्षाबंधन का शगुन

ट्रंप का टैरिफ वार : किन सेक्टरों पड़ेगी मार, क्या महंगा होगा, भारत पर कितना होगा असर?

खरगे बोले, मोदी सरकार को समझ नहीं आ रहा कि शुल्क मामले से कैसे निपटें?

पूर्व विधायक ने जड़ा पुलिसकर्मी को थप्पड़, एक साल की सजा

अगला लेख