Weather Updates: दिल्ली में यमुना जलस्तर फिर बढ़ा, राजस्‍थान में वर्षा भी संभावना

Webdunia
सोमवार, 31 जुलाई 2023 (08:32 IST)
Weather Updates: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में मौसम में फिर बदलाव हुआ है। यहां पर बारिश (rain) का दौर थमते ही फिर उमसभरी गर्मी ने परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग (IMD) की जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान लगभग 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। दिल्ली में यमुना जलस्तर फिर बढ़ गया है और राजस्थान में वर्षा भी संभावना जताई गई है।
 
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक का आईएमडी ने कहा कि दिल्ली के कुछ इलाकों में अगले 6 दिन तक हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। हालांकि तेज बारिश न होने की वजह से कुछ दिनों तक गर्मी और उमस से परेशानी हो सकती है। आईएमडी के अनुसार अगले कुछ दिन तक उमसभरी गर्मी के साथ तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि मयूर विहार में 3.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं पटपड़गंज, दिल्ली यूनिवर्सिटी में सिर्फ बूंदाबांदी हुई।
 
दूसरी ओर दिल्ली के यमुना नदी में जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। शनिवार शाम 7 बजे जलस्तर घटकर खतरे के निशान से नीचे आ गया था, वहीं रविवार सुबह 10 बजे तक यह घटकर 205.20 मीटर तक पहुंच गया था। रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ और सिंचाई विभाग ने आज (सोमवार) सुबह तक यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार करने की संभावना जताई है।
 
राजस्थान में बारिश की संभावना : राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान कई हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई। विभाग के मुताबिक शनिवार से लेकर रविवार तक सीकर के दांतारामगढ़ में सबसे ज्यादा 17 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा नवलगढ़ में 10 सेंटीमीटर बारिश हुई। वहीं विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्य के कई इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है।
 
उत्तरी ओडिशा और इससे सटे पश्चिम बंगाल तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। एक संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुकते हुए औसत समुद्र तल से 5।8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। मानसून ट्रफ निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र गंगानगर, हिसार, दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर, पटना और बांकुरा से होकर गुजर रही है और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्वी सेंट्रल बैंक ऑफ बंगाल तक जा रही है।
 
एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के ऊपर समुद्र तल से 1।5 से 3।6 किमी ऊपर है। पश्चिमी विक्षोभ को समुद्र तल से 5।8 किमी ऊपर पश्चिमी हवाओं में एक निम्न दबाव की रेखा के रूप में बना हुआ है। यह 70 डिग्री पूर्व से उत्तर और 30 डिग्री उत्तर देशांतर के साथ चल रही है।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट के अनुसार आज सोमवार को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, विदर्भ, कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश और पूर्वी राजस्थान और गंगीय पश्चिम बंगाल में 1 या 2 स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
 
सिक्किम, बिहार, पूर्वी उत्तरप्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, उत्तरी तटीय आंध्रप्रदेश, आंतरिक महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक, गुजरात क्षेत्र और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। उत्तरप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, लक्षद्वीप और सौराष्ट्र और कच्छ में हल्की बारिश संभव है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

​Waqf Umeed Portal : वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार का एक और बड़ा फैसला, 6 जून को लॉन्च करेगी पोर्टल 'उम्मीद', प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी

1 करोड़ कैश, 3.5 KG सोना, IRS ऑफिसर के ठिकानों पर CBI का सर्च ऑपरेशन

रूस ने फिर ठुकराया सीजफायर, इस्तांबुल में घंटाभर चली यूक्रेन से बातचीत की नौटंकी

Indigo विमान से पक्षी टकराया, रांची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, 175 यात्री सुरक्षित

MP : ​पहली बार पचमढ़ी के राजभवन में होगी मोहन सरकार की कैबिनेट, जानें क्या है इस ऐतिहासिक इमारत का इतिहास

अगला लेख