इंदौर के योग गुरु दिल्ली में कुलियों को कराएंगे योग

Webdunia
शनिवार, 18 जून 2022 (10:46 IST)
इंदौर। प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनूठे ढंग से संदेश देने वाले शहर के अंतरराष्ट्रीय योग गुरु कृष्णा मिश्रा इस बार   21 जून को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के 504 कुलियों को योग करवाएंगे। कृष्ण मिश्रा हर विश्व योग दिवस पर अनूठे प्रयोग करते रहे हैं।

कृष्णा गुरुजी प्रथम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 से योग दिवस पर योग पर अलग संदेश देते आए हैं। 2015 का योग दिवस चलती ट्रेन चेयर कार में, 2016 का हवाई जहाज में अनुमति न मिलने से एयर पोर्ट पर सांकेतिक, 2017 का भिक्षुकों के साथ महाकाल मंदिर परिसर में, 2018 का कैलाश मान सरोवर यात्रा में, 2019 में अमेरिका में क्रूज पर, 2020 का कोविड की वजह से ऑनलाइन किन्नरों के साथ, 2021 का योग दिवस (21 जून) सूर्योदय गिसवोर्न न्यूजीलैंड से सूर्यास्त नॉर्वे तक।
कृष्णा मिश्रा ने 2022 का योग दिवस कुलियों के साथ मनाने के साथ ही समाज के हर वर्ग को योग से जोड़ने के संकल्प लिया है। कृष्णा गुरुजी सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा इस अवसर पर वरिष्ठ कुलियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही शिक्षा और खेल जगत में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले कुलियों के बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पार्किंग में होगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Ballistic Missiles : भारत का रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ा कदम, पृथ्वी-2 और अग्नि-1 मिसाइल का किया सफल परीक्षण

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन, पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी निलंबित

एयर होस्टेस की पढ़ाई करने वाली युवती को फंसाया, धर्मांतरण के आरोपी छांगुर बाबा का मेरठ कनेक्शन, मानसिक-शारीरिक शोषण की पूरी कहानी

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

अगला लेख