Hanuman Chalisa

24 घंटे में 13,216 लोग कोरोना से संक्रमित, महाराष्‍ट्र में 4,165 नए मरीज

Webdunia
शनिवार, 18 जून 2022 (10:19 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में 13,216 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, 7985 व्यक्तियों ने कोरोना से हराया, महामारी से 11 लोगों की मौत हो गई। देश में पिछले 18 दिनों में 1 लाख 16 हजार 884 लोग महामारी से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 68 हजार के पार पहुंच गई। पिछले 3 दिन से देश में लगातार 12,000 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस से अब तक कुल 4 करोड़ 32 लाख 83 हजार 793 संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4 करोड़ 26 लाख 90 हजार 845 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 5 लाख 24 हजार 840 लोगों की मौत हो गई और 68 हजार 108 का इलाज चल रहा है। 
 
दैनिक संक्रमण दर 2.73 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 2.47 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.63 प्रतिशत है। 0.16 प्रतिशत मरीजों का इलाज चल रहा है। है। मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।
 
देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 196 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में 14 लाख 99 हजार 824 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
 
देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्‍ट्र में सामने आ रहे हैं। महाराष्‍ट्र में कोरोना के 4,165 नए मामले सामने आए, केरल में 3,162, दिल्ली में 1,767, हरियाणा में 689, कर्नाटक में 634, और तमिलनाडु में 589 नए कोरोना संक्रमित मिले।  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

600 विद्यालयों में ड्रीम लैब्स स्थापना हेतु यूपी सरकार व नेल्को लिमिटेड के बीच ऐतिहासिक समझौता

उत्‍तर प्रदेश मदरसा बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 88.26 फीसदी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण

कानपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, ITBP के हथियारबंद कमांडोज ने कमिश्नरेट घेरा, मां का कटा हाथ लेकर न्याय मांगने पहुंचा था जवान

सीधी में 3 बच्चों की मौत: सीएम डॉ. यादव ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दी 6-6 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भाजपा सांसद वीडी शर्मा की पत्नी का पोस्ट वायरल, कहा जल्द लोन पर 10% EMIपर पेट्रोल डीजल

अगला लेख