Hanuman Chalisa

योगी आदित्यनाथ के आवास की नई नेमप्‍लेट में योगी क्यों पीछे हो गया?

Webdunia
सोमवार, 20 मार्च 2017 (08:18 IST)
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के नए मुख्‍यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री आवास की पुरानी नेमप्लेट हटाकर नई नेमप्लेट लगाई गई है जिसमें योगी आदित्यनाथ की जगह आदित्‍यनाथ योगी, मुख्‍यमंत्री लिखा हुआ है। सवाल यह है कि योगी शब्द को आदित्यनाथ के बाद क्यों लिखा गया? पुरानी नेमप्‍लेट में निवर्तमान मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव का नाम लिखा था।
यह भी हो सकता है कि प्रचलन में उनका नाम योगी आदित्यनाथ हो गया हो और जबकि सही में उनका नाम आदित्यनाथ योगी ही हो। हालांकि योगी आदित्यनाथ अब योगी नहीं महंत के पद पर आसीन है। दरअसल उन्हें महंत आदित्यनाथ योगी कहना चाहिए। माना जा सकता है कि योगी आदित्यनाथ अब आदित्यनाथ योगी इसलिए हो गए क्योंकि वे अब राज्य के मुख्‍यमंत्री हैं और सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ ही उन्होंने अपनी सोच भी बदल दी है। अब वे योगी से पहले राज्य के मुख्‍यमंत्री हैं।
 
शपथ ग्रहण के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने पहले दिन से ही कामकाज संभाल लिया है और अपने कड़े तेवर भी दिखाने शुरू कर दिए हैं। राज्य के नए मुख्यमंत्री ने अपने कैबिनेट सहयोगियों को निर्देश दिया है कि वे 15 दिन के भीतर अपनी आय और चल-अचल संपत्ति का पूरा ब्योरा पार्टी एवं सरकार को उपलब्ध कराएं।
 
मुख्यमंत्री की शपथ ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी कैबिनेट की पहली बैठक की, जिसमें सदस्यों ने एकदूसरे को परिचय दिया। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा और सिद्धार्थनाथ सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भ्रष्टाचार को समाप्त करने के संकल्प के तहत मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को अपनी आय और चल अचल संपत्ति का ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा है।
 
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी मंत्रियों को आय, चल-अचल संपत्ति का पूरा ब्योरा 15 दिन में संगठन को और मुख्यमंत्री के सचिव को देना है। दोनों मंत्रियों ने बताया कि नए विधायकों की ट्रेनिंग के लिए कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के नेतृत्व में एक कमेटी बनेगी, जिसमें कोशिश होगी कि सभी विधायकों की सही तरीके से ट्रेनिंग हो। इस ट्रेनिंग में केन्द्र के भी कुछ बड़े नेता कक्षाएं लेने के लिए आ सकते हैं। (एजेंसी)

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 'कमिटमेंट नहीं, अब एक्शन का समय', यही है धरती बचाने का सबसे बड़ा संदेश

उज्‍जैन के महाकाल मंदिर में कपल ने रचाई सगाई, वीडियो वायरल होते ही हंगामा, कैसे प्रतिबंधित एरिया में पहुंचा कैमरा

CUET परीक्षा में तकनीकी खराबी पर भड़के राहुल गांधी, दावे 'विश्वगुरु' के पर एक परीक्षा ढंग से नहीं करा सकते!

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

विकसित उत्तराखंड की ओर बढ़ते मजबूत कदम : धामी

अगला लेख