देश पर संकट के समय इटली भाग जाते हैं राहुल : योगी

Webdunia
सोमवार, 7 मई 2018 (15:32 IST)
भालकी (कर्नाटक)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि देश के समक्ष जब भी कोई संकट होता है तो वह इटली निकल जाते हैं। कर्नाटक विधानसभा के 12 मई को होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आए योगी आदित्यनाथ ने सिद्दारमैया पर भी हमले करते हुए कहा कि उन्हें केवल पैसा दिखाई देता है।


योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में पिछले सप्ताह आए तूफान में जानमाल की भारी क्षति का जायजा लेने गए थे। आज से फिर चुनाव प्रचार में उतरे मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और उनके नेताओं पर निशाना साधा। तेजतर्रार भाषण की पहचान रखने वाले योगी आदित्यनाथ ने यहां चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा देश के समक्ष जब भी किसी प्रकार का संकट होता है राहुल जी इटली निकल जाते हैं।

मुख्यमंत्री सिद्दारमैया पर पैसे से प्यार होने का आरोप लगाते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा भाजपा के सत्ता में आने पर जनता के लूटे गए धन की वसूली की जाएगी और उसे राज्य की जनता के कल्याण कार्यों में लगाया जाएगा। कर्नाटक में चुनाव प्रचार करने का कारण बताते हुए उन्होंने कहा लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री हूं और कर्नाटक में चुनाव प्रचार क्यों कर रहा हूं। मैं आपको यह बताने आया हूं कि एक वर्ष के मुख्यमंत्री कार्यकाल में मैंने 86 लाख किसानों के कर्ज माफ किए हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राज्य में भ्रष्टाचार के उन्मूलन में जुटी हुई है और किसानों की दिक्कतों को दूर करने के लिए प्रयासरत है। योगी आदित्यनाथ ने राज्य की जनता से अपील की कि वह कर्नाटक को कांग्रेस का एटीएम नहीं बनने दें और विकास, सुरक्षा और सुशासन के लिए भाजपा को जिताएं। मुख्यमंत्री ने कहा मैं उत्तर प्रदेश से आया हूं और वह काशी विश्वनाथ की भूमि है। यह क्षेत्र विश्वेश्वर भगवान की स्थली है। देश के संतों ने समाज के भेदभाव को दूर करके समता लाने का काम किया। भाजपा सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करने के लिए कर्नाटक की जनता का साथ चाहती है।

कांग्रेस और भ्रष्टाचार को एक-दूसरे का पर्याय बताते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गरीबों के आवास बनाने के लिए दी जाने वाली राशि कांग्रेस हजम कर जाती है। न जाने उसका पेट कितना बड़ा है। यह सही वक्त है कि कांग्रेस के पेट से सब बाहर निकाल लिया जाए। जनता के कर का पैसा विकास कार्यों पर खर्च होना चाहिए किंतु यह कांग्रेस नेताओं की जेब में चला जाता है जिसे रोकना होगा। भाजपा सरकार बनने पर जो धन कांग्रेस की जेब में गया है उसे निकालकर विकास कार्यों पर खर्च किया जाएगा। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?

ओडिशा आत्मदाह केस में प्रोफेसर समीर साहू ने छात्रा से कहा था—तुम बच्ची नहीं हो, समझो मैं क्या चाहता हूं

निमिषा प्रिया की फांसी, क्‍या ब्‍लड मनी के लिए राजी हुआ परिवार?

Odisha : शराबी ऑटो चालक ने हथौड़ा मारकर की माता-पिता की हत्या, रातभर रहा शवों के पास

राजा हरि सिंह पर खान सर की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, जानिए कश्मीर के भारत में विलय की पूरी कहानी

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

बहला-फुसलाकर और लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने पर क्या है सजा? जानें कानून और BNS का प्रावधान

आयुष्मान कार्ड की लिमिट कब और कैसे होती है रिन्यू, जानिए पूरा प्रोसेस और जरूरी बातें

अगला लेख