भारत और नेपाल के मैत्री संबंधों को प्रगाढ़ कर रहा देवीपाटन मंदिर : योगी आदित्यनाथ

अवनीश कुमार
शुक्रवार, 26 नवंबर 2021 (19:31 IST)
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में भारत-नेपाल सीमावर्ती बलरामपुर जिले में स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में पहुंचे सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देवीपाटन मंदिर भारत-नेपाल के मैत्री संबंधों को और प्रगाढ़ कर रहा है।

मंदिर के संरक्षक गोरक्षपीठाधीश्वर योगी शुक्रवार को महंत महेन्द्रनाथ योगी की 21वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे थे। उन्होंने पुण्यतिथि पर चल रहे श्रीमद्भागवत गीता के कार्यक्रम का समापन कर नाथ संप्रदाय के अनुयायियों व श्रद्धालुओ संग सहभोज कर प्रसाद ग्रहण किया।

मुख्‍यमंत्री योगी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारें बिना जाति, धर्म, पंथ, मजहब के भेदभाव के अंतिम पायदान तक के गरीब परिवारों के लिए सभी प्रकार की हर क्षेत्र में महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी प्रमुख धार्मिक व दार्शनिक स्थलों को सुंदरता देकर पर्यटन के नए आयामों के आधार पर तैयार कर रही है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष भले ही राजनीति कर रहा हो लेकिन जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिस प्रकार भाजपा सरकारें जनता तक पहुंचा रही हैं, उसी प्रकार जनता का आशीर्वाद भी भाजपा को खुले रूप में मिल रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख