2014 से पहले अविश्वास का माहौल था, आज एक नया भारत है : योगी आदित्‍यनाथ

743 करोड़ की 78 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 9 मार्च 2024 (19:34 IST)
Yogi Adityanath said that before 2014 there was an atmosphere of distrust : उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को कहा कि 2014 से पहले देश में चारों तरफ अविश्वास का माहौल था, लेकिन आज का भारत एक नया भारत है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामपुर मचिया में 743 करोड़ रुपए की 78 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
 
उन्होंने कहा, 2014 से पहले देश में अंधकार युग का वातावरण था, चारों तरफ अविश्वास का माहौल था, भारतीयों का गिरता हुआ सम्मान, घोटालों की लंबी श्रृंखला, अराजकता, नक्सलवाद और उग्रवाद भारत की नियति बन चुकी थी, लेकिन आज आप जिस भारत का दर्शन कर रहे हैं, वो एक नया भारत है।
ALSO READ: नई बनने वाली हर सड़क की 5 साल की हो गारंटी : योगी आदित्‍यनाथ
प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में देश तीसरी बड़ी ताकत बनने जा रहा : योगी आदित्यनाथ ने कहा, यहां सुरक्षा की गारंटी है, संस्कृति का संवर्धन किया जा रहा है और देश आर्थिक समृद्धि का कीर्तिमान गढ़ रहा है। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में देश तीसरी बड़ी ताकत बनने जा रहा है, इसमें कहीं कोई संशय नहीं है।
 
योगी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना : उन्होंने कहा कि ‘डबल इंजन’ की सरकार नौजवानों की आजीविका और जनता की आस्था का सम्मान करती। उन्होंने कहा कि सरकार की ताकत का ही परिणाम है कि चंदौली में मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 1997 में चंदौली जनपद बनाया गया था, मगर 27 साल बीतने के बाद भी यहां न पुलिस लाइन दी गई, न तहसील में आवासीय भवन और गैर आवासीय भवन।
ALSO READ: उत्तर प्रदेश: मायावती की BSP के सामने चुनौती, क्यों बारी-बारी साथ छोड़ते जा रहे हैं सांसद
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज यहां पुलिस लाइन में आवासीय और गैर आवासीय भवनों के निर्माण शिलान्यास किया जा रहा है। उन्होंने कहा, अब चंदौली के पास अपना पुलिस लाइन होगा। इसके अलावा नौगढ़ तहसील के आवासीय और गैर आवासीय भवनों का भी उद्घाटन हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब चंदौली आकांक्षात्मक जनपद नहीं होगा, बल्कि इसकी गिनती राज्य के विकसित जिलों में होगी।
<

माननीय केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय जी के साथ आज जनपद चंदौली में ₹743 करोड़ लागत की 78 जनोपयोगी विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।

खेल स्टेडियम के निर्माण सहित सड़क, सिंचाई, पेयजल, शिक्षा आदि से जुड़ीं ये परियोजनाएं चंदौली के समग्र… pic.twitter.com/1AqpOzgRBf

— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) March 9, 2024 >
मन में हौसला होता है तभी विकास होता है : उन्होंने कहा, चंदौली उद्योग का बड़ा केंद्र बनने जा रहा है। ए विकसित उत्तर प्रदेश का विकसित जनपद बनने जा रहा है। योगी ने जनसभा में आए लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव में चंदौली सीट से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय के लिए वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि के मन में हौसला होता है तभी विकास होता है।
ALSO READ: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले जिंदगीभर जेल में सड़ेंगे, नकल माफियाओं को CM योगी की चेतावनी
उन्होंने कहा कि महेन्द्र नाथ पांडेय काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के छात्र नेता रहे हैं, जो कई बार जेल भी गए, संघर्ष किया, लेकिन कभी भी अपने मूल्यों और आदर्शों के साथ समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि चंदौली में आज जो कुछ भी हो रहा है, यहां के सम्मानित जनप्रतिनिधियों और सरकार के ‘टीम वर्क’ के कारण हो रहा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

अगला लेख