सावधान! व्हाट्‍सऐप के जरिए हो सकते हैं ठगी का शिकार

Webdunia
गुरुवार, 30 दिसंबर 2021 (13:10 IST)
नई दिल्ली। साइबर ठग लोगों को निशाना बनाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। अब व्हाट्‍सऐप के जरिए भी लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। ऐसे में जो लोग व्हाट्‍सऐप का उपयोग करते हैं, उन्हें अतिरिक्त सावधान रहने की जरूरत है। 
 
साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए महंगे गिफ्ट जीतने का झांसा देते हैं। इसके लिए वे व्हाट्सऐप पर लिंक भी भेजते हैं। ऐसे में यदि व्हाट्सऐप पर किसी अंजान व्यक्ति का इस तरह के इनाम जीतने का मैसेज आए तो समझ लें कि वो ठग है। ऐसे मैसेज को अनदेखा करने में ही भलाई है। 
 
अगर व्हाट्सऐप पर आए मैसेज में कोई लिंक है तो उसे ध्यान से देखें। यदि मैसेज में URL में ru लिखा है तो मैसेज भेजने वाले को ब्लॉक कर दें। 
जागरूक रहने की जरूरत : मध्यप्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वरुण कपूर का कहना है कि साइबर क्राइम देश में सबसे बड़ा खतरा है। इसके लिए हमें मानसिकता को बदलते हुए जागरूक एवं सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वैसे तो सुरक्षा के हजारों उपाय हैं, लेकिन सतर्कता और जागरूकता ही साइबर क्राइम से बचने का सरल और सफल उपाय है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

cease fire: अमेरिकी राजदूत ने किया दावा, सीरिया और इजराइल संघर्ष विराम पर सहमत

अश्विनी वैष्णव ने बताया, कब मिलेगी भारत की पहली सेमीकंडक्टर चिप?

24वीं बार दागी गई ट्रंप मिसाइल, कांग्रेस ने पीएम मोदी से की यह मांग

पाकिस्तान ने आतंकी नेटवर्क ध्वस्त होने का किया दावा, पहलगाम हमले से लश्कर का संबंध होने से इंकार

LIVE: प्रियंका गांधी ने कहा, विपक्ष को डराना नामुमकिन, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता बघेल के साथ

अगला लेख