Hanuman Chalisa

गुजरात में मिले जीका वायरस के तीन मामले

Webdunia
रविवार, 28 मई 2017 (10:04 IST)
नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एक गर्भवती महिला समेत तीन लोगों में जीका वायरस के मामलों की पुष्टि की है। ये मामले गुजरात के अहमदाबाद से सामने आए हैं, जो देश में पहला मामला है। सभी मामले शहर के बापूनगर इलाके से रिपोर्ट हुए हैं।
 
डब्ल्यूएचओ ने एक वक्तव्य में कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुजरात के अहमदाबाद जिले के बापूनगर क्षेत्र में जीका वायरस से बीमारी के प्रयोगशाला में पुष्ट तीन मामलों की जानकारी दी है।  हालांकि डब्ल्यूएचओ ने मौजूदा उपलब्ध सूचना के आधार पर भारत के लिए किसी यात्रा या व्यापार पाबंदी की अनुशंसा नहीं की है। वक्तव्य के मुताबिक अहमदाबाद में बी जे मेडिकल कॉलेज में आरटी-पीसीआर जांच के जरिए जीका वायरस बीमारी के प्रयोगशाला में पुष्ट मामले की पहचान नियमित निगरानी में हुई।
 
 
10 से 16 फरवरी 2016 के बीच बी जे मेडिकल कॉलेज में रक्त के कुल 93 नमूने लिए गए, जिसमें से 64 वर्षीय एक पुरुष का नमूना जीका वायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया. वक्तव्य में कहा गया, ‘यह गुजरात से एएफआई निगरानी के जरिए रिपोर्ट किया जाने वाला पहला जीका पॉजिटिव मामला था।’  बीजेएमसी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म देने वाली 34 वर्षीय महिला में जीका संक्रमण का पता चला। इसके अलावा इसी अस्पताल में अपनी गर्भावस्था के 37 वें सप्ताह में 22 वर्षीय एक गर्भवती महिला जीका वायरस से ग्रस्त पाई गई।

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख