आईआरएस सर्वे में अनपेक्षित परिणाम

दै‍‍‍‍न‍िक जागरण, दैनिक भास्कर की बढ़त बरकरार

Webdunia
मंगलवार, 2 अप्रैल 2013 (17:56 IST)
PR
नई दिल्ली। इंडियन रीडरशिप सर्वे (आईआरएस) ने सोमवार को वर्ष 2012 की चौथी तिमाही के सर्वेक्षण के परिणाम घोषित किए। इनके अनुसार रीडरशिप के मोर्चे पर दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर की बढ़त बरकरार है। इनके बाद हिंदुस्तान तीसरे स्थान पर है।

उल्लेखनीय है कि हिंदुस्तान ने आलोच्य वर्ष की तीसरी तिमाही से चार हजार पाठक जोड़े हैं। मलयाला मनोरमा ने भी 8 हजार पाठकों को जोड़ने के साथ इसके 97 लाख 60 हजार दर्शक हो गए हैं। शीर्ष दस में जगह बनाने वाले प्रकाशनों में नौवें स्थान पर राजस्थान पत्रिका है, जिसने पाठकों की संख्या बढ़ाई है लेकिन शीर्ष दस में से सात दैनिकों की पाठक संख्या में कमी हुई है।

इसी तरह शीर्ष दस स्थानों पर बने अंग्रेजी दैनिकों में से पांच ने बढ़ोतरी दर्शाई है लेकिन इसके क्रम में बदलाव हुआ है और ट्रिब्यून ने नौवा स्थान हासिल कर न्यू इंडियन एक्सप्रेस को पीछे छोड़ दिया है। देश के सबसे बड़े दैनिक द टाइम्स ऑफ इंडिया की रीडरशिप में गिरावट देखी गई है। पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में इसके 38 हजार पाठक कम हुए हैं। आलोच्य तिमाही में इसके पाठकों की संख्या 76.15 लाख रह गई जबकि पिछली तिमाही में यह 76.53 लाख थी ।

शीर्ष 10 समाचार-पत्र

दैनिकहिन्दी दैनिकअंग्रेजी दैनिकभाषाई दैनिक
दैनिक जागरणदैनिक जागरणद टाइम्स ऑफ इंडिया मलयाला मनोरमा
दैनिक भास्करदैनिक भास्करहिन्दुस्तान टाइम्सडेली थांती
हिन्दुस्तानहिन्दुस्तानद हिन्दूलोकमत
मलयाला मनोरमाअमर उजालाद टेलीग्रॉफमातृभूमि
अमर उजालाराजस्थान पत्रिकाडेक्कन क्रॉनिकलइनाडू
द टाइम्स ऑफ इंडियापंजाब केसरीडीएनएआनंद बाजार पत्रिका
डेली थांतीप्रभात खबरमुंबई मिररसाक्षी
लोकमतनवभारत टाइम्सद इकोनॉमिक टाइम्सगुजरात समाचार
राजस्थान पत्रिकापत्रिकाद ट्रिब्यूनदिनाकरन
मातृभूमिनईदुनियाद न्यू इंडियन एक्सप्रेसडेली सकाल
इसी अवधि में हिंदुस्तान टाइम्स ने 34 हजार पाठक जोड़े और इस अवधि में द हिंदू की रीडरशिप में बहुत गिरावट देखी गई। इसके पाठकों की संख्या 94 हजार कम हो गई और इसके पाठकों की संख्‍या 21.64 लाख रह गई। पिछली तीन तिमाहियों में लगातार नुकसान के बाद द टेलिग्राफ ने इस आलोच्य तिमाही में थोड़े से पाठक जोड़े हैं। डीएनए के पाठकों में भी 10 हजार की वृद्धि हुई और मुंबई मिरर के पाठकों की संख्या भी 12 हजार बढ़ी, जबकि इकॉनामिक टाइम्स के पाठकों की संख्या में 18 हजार पाठकों की कमी दर्ज की गई।

शीर्ष दस हिंदी दैनिकों की एवरेज इश्यू रीडरशिप में 6.12 फीसद, अंग्रेजी दैनिकों एवरेज इश्यू रीडरशिप में 4.75 फीसद और शीर्ष दस हिंदी दैनिकों में 0.54 प्रतिशत की गिरावट देखी ग ई।

शीर्ष 10 पत्रिकाएं

पत्रिकाएंअंग्रेजी पत्रिकाएंहिन्दी पत्रिकाएंभाषाई पत्रिकाएं
वनिताइंडिया टूडेप्रतियोगिता दर्पणवनिता
प्रतियोगिता दर्पणजनरल नॉलेज टुडे सामान्य ज्ञान दर्पणकर्मक्षेत्र
सामान्य ज्ञान दर्पणरीडर्स डाइजेस्टसरस सलिलमलयाला मनोरमा
इंडिया टूडेकॉम्पिटिशन सक्सेस रिव्यूमेरी सहेलीकर्मसंगस्थान
सरस सलिलआउटलुकक्रिकेट सम्राटकुमुदम
मेरी सहेलीप्रतियोगिता दर्पणइंडिया टुडे हिन्दीबलराम
कर्मक्षेत्रद वीकगृहलक्ष्मीमातृभूमि - तोझिल वार्ता
क्रिकेट सम्राटस्टारडस्टगृहशोभामातृभूमि - आरोग्य मासिक
मलयाला मनोरमाबिजनेस टूडेचम्पकसाप्ताहिक वर्तमान
जनरल नॉलेज टुडेविस्डमवनिताआनंद विकातन
शीर्ष दस पत्रिकाओं की पाठक संख्या में भी 30.15 फीसद की गिरावट देखी गई। शीर्ष दस हिंदी दैनिकों में नईदुनिया की पाठक संख्‍या में सर्वाधिक कमी देखी गई। उल्लेखनीय है कि इसकी पाठक संख्या में 1 लाख 95 हजार की गिरावट रही। जबकि प्रभात खबर की रीडरशिप में 98 हजार पाठकों और पत्रिका के पाठकों की संख्या में 17 हजार की बढ़ोतरी हुई।

भाषाई दैनिकों में मलयाला मनोरमा का पहला, डेली थांती का दूसरा और लोकमत का तीसरा स्थान बना रहा लेकिन अंतिम दोनों समाचार पत्रों के पाठकों की संख्या में क्रमश: 83 हजार और 96 हजार पाठकों की संख्या में कमी हुई है। शीर्ष दस अंग्रेजी पत्रिकाओं में इंडिया टुडे पहले स्थान पर है लेकिन प्रतियोगिता दर्पण के पाठकों में कमी हुई है।

Show comments

अरविंदर लवली इस्तीफा : कांग्रेस की दिल्ली इकाई में गुटबाजी, बाबरिया के खिलाफ गुस्सा

तिहाड़ में CM केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगी पत्नी सुनीता केजरीवाल, जेल प्रशासन ने रद्द की इजाजत

भारत यात्रा रद्द कर अचानक चीन पहुंचे टेस्ला के मालिक एलन मस्क, PM ली कियांग से की मुलाकात

प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो का मामला, इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

Lok Sabha Election : कांग्रेस का बड़ा आरोप, दूसरे चरण से हताश PM मोदी फैला रहे डर

E mail में गोवा हवाई अड्डे पर बम रखा होने का किया दावा, सुरक्षा बढ़ाई

Weather Update: उत्तर से दक्षिण भारत तक भीषण गर्मी का तांडव, बंगाल में लू का अलर्ट

इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम का नामांकन वापस लेना जीतू पटवारी की बड़ी हार!

इंदौर लोकसभा प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन वापस लिया, मप्र में कांग्रेस को बड़ा झटका

पाकिस्तान में जज को ही कर लिया किडनैप, फिर ऐसे किया रिहा