इंदिरा पुण्यतिथि : कांग्रेस का मोदी पर निशाना

Webdunia
शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2014 (16:36 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को जिस तरह से मनाया वह ‘बहुत खराब और छोटे दिमाग’ की निशानी है, जबकि भाजपा ने आश्चर्य जताया कि क्या कांग्रेस केवल नेहरू-गांधी परिवार के परिदृश्य से इतिहास को देखना चाहती है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने यहां कहा कि यह छुद्र दिमाग है, यह पक्षपातपूर्ण है और उन लोगों के प्रति असम्मान है जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दी, खासकर इंदिरा गांधी का, जिन्होंने देश की एकता के लिए जीवन बलिदान किया। उन्होंने कहा कि ऐसा आचरण यह भी दर्शाता है कि मोदी और भाजपा क्या हैं।

केंद्र सरकार शुक्रवार को देशभर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मना रही है। मोदी ने शुक्रवार को सुबह एकता दौड़ को झंडी दिखाई। शुक्रवार को ही इंदिरा गांधी का शहादत दिवस भी है।

कांग्रेस के नेतृत्व वाली पिछली सरकारें व्यापक मीडिया प्रचार और आयोजनों के साथ इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को मनाया करती थीं। इसके विपरीत नई सरकार ने शुक्रवार को सरदार पटेल की जयंती को बड़े पैमाने पर मनाया।

आनंद शर्मा ने कहा कि यह विडंबना है कि मोदी ने एकता दौड़ को झंडी दिखाई लेकिन उन्होंने हमारे समय की महान नेताओं में से एक के सर्वोच्च बलिदान का उल्लेख तक नहीं किया।

भाजपा पर कटाक्ष करते हुए शर्मा ने कहा कि पटेल कांग्रेसजन थे जिन्होंने उस समय के उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री के रूप में आरएसएस पर प्रतिबंध लगाया था।

उधर कांग्रेस नेताओं के आरोपों को खारिज करते हुए केंद्रीय मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा कि किसी नेता की महत्ता को कम करने का कोई सवाल नहीं है... इतिहास में हर नेता का अपना स्थान है। इससे इंकार करने का कोई सवाल नहीं है। लेकिन सरदार पटेल शीर्ष नेताओं में से एक हैं... जो सभी के लिए रोल मॉडल होने चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि मोदी ने इंदिरा गांधी को याद किया और उनकी पुण्यतिथि पर ट्वीट किया।

कोहली ने कांग्रेस पर इस मुद्दे को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार ऐसे मुद्दे का राजनीतिकरण करने का प्रयास कर रही है और वास्तव में अपने बारे में ही सवाल उठा रही है। क्या वह एकता के खिलाफ है और वे नेहरू-गांधी परिवार के नजरिए से इतिहास की हर चीज को देखना पसंद करती है।

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि इंदिरा गांधी की शहादत का सम्मान करना हर सरकार की जिम्मेदारी है और अगर कोई सरकार यह नहीं करती है तो वह अपने कर्तव्य से विमुख होती है। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?