उप्र में बाढ़ के कहर से 63 लोगों की मौत

उत्तर भारत बारिश को तरसा

Webdunia
बुधवार, 20 अगस्त 2014 (00:00 IST)
FILE
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है और इससे जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या 63 हो गई जबकि देश के उत्तरी हिस्से के ज्यादातर भागों में मौसम सूखा रहा और तापमान में वृद्धि हुई।

उत्तर प्रदेश में, बाढ़ संबंधी घटनाओं में 15 और लोगों की मौत के साथ ही ऐसे हादसों में जान गंवाने वालों की संख्या 63 हो गई। कई नदियां उफान पर हैं और कई जगहों से उनके तटबंध टूटने की वजह से समस्या बढ़ गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बाढ़ संबंधी घटनाओं के चलते बीते 24 घंटे में बहराइच जिले में 8 व्यक्ति, श्रावस्ती और बलरामपुर जिले में तीन-तीन व्यक्ति और लखीमपुर में एक व्यक्ति की जान चली गई।

राज्य में बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, लखीमपुर, बाराबंकी, गोंडा, सीतापुर, फैजाबाद और आजमगढ़ जिला बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। बहराइच जिले के 220 गांवों की 1,206 बसावटों की तीन लाख से अधिक आबादी बाढ़ के कारण प्रभावित हुई है। श्रावस्ती में भींगा और इकौना तहसीलों के 100 से अधिक गांवों के करीब 60,000 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इनमें से 28,000 लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

लखीमपुर से मिली खबरों के अनुसार, मोहाना नदी के कारण निघासान तहसील में और घाघरा नदी के कारण धौराहरा तहसील में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। हालांकि पानी घट रहा है लेकिन नदी के किनारे बसे इलाकों पर आसन्न खतरा टला नहीं है।

आजमगढ़ की खबरों में कहा गया है कि घाघरा नदी उफान पर है और बाढ़ से सागदी तहसील के 80 गांवों के करीब 60,000 लोग प्रभावित हुए हैं। महुला-गढ़वाल चेकडैम पर दबाव बढ़ रहा है और पारसिया गांव के समीप उसमें दरार आ गई है।

बलरामपुर जिले की खबरों में कहा गया है कि तुलसीपुर और बलरामपुर तहसील में जलस्तर कम हुआ है लेकिन अतरौला में अभी भी जल स्तर बढ़ रहा है। बलरामपुर-तुलसीपुर और बलरामपुर-अतरौला मार्ग बंद कर दिए गए हैं।

बाराबंकी की खबरों के अनुसार, विभिन्न तहसीलों के 118 गांवों के करीब 95,000 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राजस्थान में कुछ जगहों को छोड़कर देश के उत्तरी हिस्से में मौसम सूखा रहा और दिल्ली सहित कई जगहों पर पारा कुछ अंक ऊपर चढ़ गया।

दिल्ली में पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक हो गया। यहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। हवा में आद्रता का स्तर 43 फीसदी से 82 फीसदी के बीच रहा।

राजस्थान में दक्षिण पश्चिमी मानसून कमजोर हो गया और कई जगहों पर गर्मी बढ़ गई। गंगानगर में राज्य का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोधपुर, अजमेर और उदयपुर संभागों में कुछ जगह बारिश हुई। कराईकल और रामसर में बीते 24 घंटे में अधिकतम 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। राज्य के शेष हिस्से में गर्मी और आद्रता रही।

पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था। हरियाणा के अंबाला और करनाल में अधिकतम तापमान क्रमश: 34.6 डिग्री और 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के पटियाला में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 36.7 डिग्री, लुधियाना में 35.2 डिग्री और अमृतसर में 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिमाचल प्रदेश में भी मौसम सूखा रहा और तापमान में मामूली वृद्धि हुई। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

live : दोपहर 1 बजे तक महाराष्ट्र में सबसे कम मतदान, पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा

भोपाल में दोपहर 1 बजे तक 40.41% वोटिंग, लकी ड्रॉ में वोटर्स ने जीती डायमंड रिंग

खूंखार बेगम ने पति को बांधकर सिगरेट से दागा, प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश, पति ने बताया क्‍यों हैवान हुई पत्‍नी

लश्कर के टॉप कमांडर डार समेत जम्मू कश्मीर में 3 आतंकवादी ढेर

प्‍यार, एग्रीमेंट और दुष्‍कर्म की कहानी, गर्लफ्रेंड ने लगाया आरोप, एक एग्रीमेंट ने जेल जाने से बचा लिया