केदारनाथ में 17 नरकंकाल और मिले

Webdunia
रविवार, 15 जून 2014 (22:05 IST)
FILE
देहरादून। गत वर्ष आई प्राकृतिक आपदा से सर्वाधिक प्रभावित हुए केदारनाथ क्षेत्र में जंगलचट्टी के जंगलों में 17 और नरकंकाल मिले हैं, जिससे पिछले कुछ दिनों में मिले कंकालों की संख्या 35 हो गई है।

रूद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक बरिन्दरजीत सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जारी सघन खोज अभियान में कल शनिवार को 17 नरकंकाल और मिले हैं। उन्होंने बताया कि उन सभी कंकालों का डीएनए सुरक्षित रखकर उनका विधिवत दाह संस्कार कर दिया गया है।

सत्रह और नरकंकाल मिलने के बाद हाल में शुरू किए गए खोजबीन अभियान में जंगलचट्टी और रामबाड़ा क्षेत्र से अब तक 35 शव बरामद हो चुके हैं।

गत 11 जून को पुलिस को खोजबीन में छह नरकंकाल मिले थे, जबकि 13 जून को भी दर्जनभर मानव कंकाल बरामद हुए थे।
इस बीच, उत्तराखंड सरकार ने आपदा में लापता हुए लोगों की तलाश के लिये दोबारा सघन खोज अभियान चलाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय टास्क फोर्स गठित कर दी है।

मुख्य सचिव सुभाष कुमार ने बताया कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस, स्थानीय पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवानों वाली यह टास्क फोर्स अगले 20 दिनों तक सोनप्रयाग से लेकर केदारनाथ तक पूरी घाटी में आपदा में लापता लोगों की तलाश के लिए सघन खोजबीन करेगी।

पिछले साल आई आपदा में करीब पांच हजार लोगों की मौत होने के साथ ही करीब चार हजार लोग लापता भी हो गए थे। पुलिस द्वारा पिछले साल भी आपदा प्रभावित क्षेत्र केदारघाटी में खोजबीन के दौरान 545 शवों मिले थे, जिनका डीएनए का नमूना सुरक्षित रख उनका विधिवत दाह संस्कार कर दिया गया था। हालांकि, ऊंची पहाड़ियों में ठंड का प्रकोप बढ़ने पर खोज अभियान रोक दिया गया था जो इस वर्ष पुन: शुरू किया गया। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया