चंद्रयान-2 पर रोबोट लगाए इसरो-कलाम

Webdunia
शनिवार, 26 सितम्बर 2009 (23:34 IST)
पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने इसरो और नासा को सलाह दी है कि उन्हें चंद्रमा पर पानी की मौजूदगी के बारे में ज्यादा अध्ययन करने के लिए ‘चंद्रयान-दो’ अभियान में सतह को भेदने वाले रोबोट (सरफेस रोबोटिक पेनीट्रेटर) लगाना चाहिए।

FILE
कलाम ने सोमवार को स्कूली छात्रों के साथ बात करते हुए कहा मैंने अपनी कैलिफोर्निया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की यात्रा के दौरान इसरो और नासा दोनों को सलाह दी थी कि वे चंद्रयान-दो अभियान में सतह को भेदने वाले रोबोट (सरफेस रोबोटिक पेनीट्रेटर) के उपयोग करने की ओर काम करें। नासा के वैज्ञानिकों ने वहाँ भारतीय वैज्ञानिकों को मून मिनरलॉजी पेपर के परिणाम सौंपे थे।

मिसाइल मैन यहाँ ‘चंद्रयान : वादे और चिंताएँ’ विषय पर सेमिनार का उद्‍घाटन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चंद्रमा की सतह पर पानी की मौजूदगी के बारे में वैज्ञानिक भारत के मून इंपेक्ट प्रोब (एमआईपी) के संबंध में और जाँच कर रहे हैं।

कलाम ने छात्रों को बताया कि उन्होंने अंतरिक्ष वैज्ञानिकों को 2050 तक एक किग्रा के विमान बनाने की भी सलाह दी, ताकि इनकी कीमत को 20,000 डॉलर से 2,000 डॉलर तक लाया जा सके।

भारत के अपने उपकरण एमआईपी ने चंद्रमा की सतह पर पानी की मौजूदगी का पता लगाया, जिसकी नासा ने भी पुष्टि की है। नासा का उपकरण भी इस विमान में लगा था। एमआईपी ने चंद्रमा की सतह पर पानी की मौजूदगी के स्पष्ट संकेत दिए हैं।

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया