दिल्ली गैंगरेप : निर्भया को पुरस्कार से परणीत कौर खुश

Webdunia
मंगलवार, 5 मार्च 2013 (20:56 IST)
FILE
नई दिल्ली। दिल्ली सामूहिक बलात्कार घटना की पीड़ित युवती निर्भया को अंतरराष्ट्रीय साहसिक महिला पुरस्कार देने के अमेरिका के फैसले का स्वागत करते हुए विदेश राज्य मंत्री परणीत कौर ने कहा कि यह महिलाओं के लिए सार्थक पहल है।

परणीत कौर ने संसद भवन परिसर में कहा कि बहुत खुशी होती है जब हमारे देश की महिलाओं को और उनके संघर्ष को मान्यता मिलती है। उन्होंने कहा कि यह काफी प्रसन्नता की बात है कि अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करने वाली निर्भया को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल रहा है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह सार्थक पहल है।

गौरतलब है कि अमेरिका ने दिल्ली सामूहिक बलात्कार घटना की पीड़ित 23 वर्षीय ‘निर्भया’ को अंतरराष्ट्रीय साहसिक महिला पुरस्कार देने का फैसला किया है।

एक आधिकारिक घोषणा में कल कहा गया कि ‘निर्भया’ को मरणोपरांत इस सम्मान से आठ मार्च को अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा और विदेश मंत्री जॉन केरी द्वारा प्रदान किया जाएगा।

विदेश मंत्रालय ने दुनियाभर की 10 महिलाओं को इस पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा के मौके पर निर्भया के बारे में कहा कि भारत की करोड़ों महिलाओं के लिए उसका निजी कटु अनुभव, न्याय की जंग के लिए दृढ़ता और उसके परिवार की निरंतर बहादुरी महिलाओं के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा देने वाले कलंक और असुरक्षा को हटाने में मदद कर रही है। (भाषा)

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?