नक्सली हमला : ये थे मास्टरमाइंड...

Webdunia
सोमवार, 27 मई 2013 (17:23 IST)
FILE
नई दिल्ली। पुलिस को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कांग्रेसी नेताओं पर नक्सलियों के सबसे बड़े हमले को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड की तलाश है। हमले में मुख्‍य तीन नक् स लवादियों की भूमिका रही जिनके नाम है- गणपति, गुडसा और गगन्ना।

टीवी खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक दंडकारण्य जोन का कमांडर रामचंद्र रेड्डी उर्फ गुडसा ने ही हमले का प्लान तैयार किया था। गुडसा के कहने पर नक्सलियों के जोनल कमांडर पंकज उर्फ गगन्ना ने अपनी टीम के साथ हमले को अंजाम दिया। ये दोनों आंध्रप्रदेश के रहने वाले हैं।

सूत्रों अनुसार खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली है कि हमले के वक्त नक्सलियों का प्रमुख गणपति भी छत्तीसगढ़ में मौजूद था। ये भी पता चला है कि गणपति ने दो दिन पहले हमले को अंजाम देने वाले नक्सली नेताओं से मुलाकात की थी।

गणपति की जानकारी देने पर सरकार ने 51 लाख रुपए का इनाम रखा है। नक्सलियों की जिस सैन्य टीम ने नेताओं को निशाना बनाया उनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच थी और इनमें आधे से ज्यादा महिलाएं थीं। (एजेंसी)
Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा