Biodata Maker

नड्‍डा गुजरात से, अशोक चव्हाण महाराष्ट्र से जाएंगे राज्यसभा

Webdunia
बुधवार, 14 फ़रवरी 2024 (15:04 IST)
BJP declared Rajya Sabha candidates from Gujarat and Maharashtra: भाजपा ने गुजरात और महाराष्ट्र से भी राज्यसभा के भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‍डा (JP Nadda) जेपी नड्‍डा और महाराष्ट्र से पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक चव्हाण (Ashok chavan) को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है।
 
राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की बुधवार को जारी सूची के मुताबिक गुजरात से भाजपा अध्यक्ष नड्‍डा के अलावा गोविंद भाई ढोलकिया, मयंक भाई नायक और डॉ. जशवंत सिंह सलाम सिंह परमार को उम्मीदवार बनाया गया है। 
 
इसी तरह महाराष्ट्र से चव्हाण के अलावा श्रीमती मेधा कुलकर्णी और डॉ. अजीत गोपछड़े राज्यसभा उम्मीदवार होंगे। 
भाजपा अध्यक्ष नड्‍डा इस समय हिमाचल से राज्यसभा सदस्य हैं। दूसरी ओर, अशोक चव्हाण सोमवार को ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं। चव्हाण महाराष्ट्र कांग्रेस के बड़े मराठा नेताओं में शुमार हैं और वे महाराष्ट्र के मुख्‍यमंत्री भी रह चुके हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि भाजपा ने यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ समेत कई अन्य राज्यों के लिए भी राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सुधांशु त्रिवेदी को यूपी से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि सुभाष बराला को हरियाणा से राज्यसभा भेजने का फैसला लिया है। 
Edited by: Vrijendra singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हर EVM में पहले से मौजूद थे 25000 वोट, RJD के पूर्व अध्‍यक्ष सिंह का सनसनीखेज दावा

क्या शेख हसीना को बांग्लादेश को सौंपेगा भारत, मौत की सजा पर विदेश मंत्रालय का बयान

लाल किला बम हमले की पूछताछ में शामिल एक कश्मीरी ने किया आत्मदाह, बेटा अभी भी हिरासत में

बिहार की बेरहम बहू, ससुर का प्रायवेट पार्ट ईंट से कुचला, सिर फोड़ दिया

रोहिणी आचार्य के अपमान पर लालू परिवार में बवाल, 3 और बेटियों ने छोड़ा घर

सभी देखें

नवीनतम

Delhi bomb blast : दिल्ली बम धमाके के दोषियों को अमित शाह की खुली चेतावनी, पाताल से ढूंढकर देंगे सख्त सजा

Rohini Acharya : रोहिणी आचार्य मामले पर लालू यादव ने तोड़ी चुप्पी, विधायकों की बैठक में क्या बोले

The Ramnath Goenka Lecture : बिहार चुनाव परिणाम के बहाने पीएम मोदी ने फिर कांग्रेस को घेरा, क्यों बताया देश के लिए खतरा

सिंहस्थ पर सरकार का बड़ा निर्णय, लैंड पुलिंग को निरस्त कर किसानों की भावना का किया सम्मान

सौर ऊर्जा क्रांति की ओर यूपी, पीएम सूर्य घर योजना ने बदली तस्वीर

अगला लेख