बर्फबारी से पहाड़ सर्द, मैदानों को हुआ सिरदर्द

उत्तर भारत में शीतलहर तेज, स्कूल बंद, उड़ानें रद्द

Webdunia
सोमवार, 5 जनवरी 2009 (10:38 IST)
तीन पहाड़ी राज्यों में हलक े से भारी हिमपात ने उत्तर भारत में रविवार को शीतलहर तेज कर दी। इससे न सिर्फ 18 और लोगों की मौत हो गई, बल्कि मजबूरन स्कूलों को भी बंद करना पड़ा।

PTI
सर्दी से ठिठुरते लोगों पर कोहरे की भी मार पड़ी, जिसकी वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात बाधित हुआ। उत्तरप्रदे श में ठंड से 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि जम्मू-कश्मीर में इससे तीन लोगों की मृत्यु के बाद इस मौसम में देश में इस प्राकृतिक विपत्ति से मरने वालों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है।

उत्तरप्रदेश के कानपुर में कोहरे के कारण संभवतः साफ नहीं दिखाई देने से एक मालगाड़ी पटरी पर पहले से खड़ी दूसरी रेलगाड़ी से टकरा गई। इस घटना में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर इस दुर्घटना की वजह से यातायात बाधित हुआ।

कश्मीर घाट ी में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर बालटाल और द्रास में शनिवार शाम से करीब डेढ़ फुट हिमपात दर्ज किया गया। गुलमर्ग स्की रिसार्ट में चार से पाँच फुट ताजा हिमपात हुआ।

पुलिस ने बताया कि जम्म ू के भरात, गंगयाल और गाँधीनगर इलाकों में कड़ाके की ठंड से तीन लोगों की मौत हो गई। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू में त्रिकुट की पहाड़ियों पर इस मौसम का पहला हिमपात हुआ। इन्हीं पहाड़ियों पर माता वैष्णोदेवी का पवित्र मंदिर है, लेकिन हिमपात के बावजूद यात्रा बिना बाधा जारी रही।

शिमला की बर्फ की प्रतीक्षा कल रात समाप्त हो गई, जब हिमाचलप्रदेश के निचले क्षेत्रों में बारिश हुई, जिससे पारा कई सीढ़ियाँ नीचे उतर आया। राष्ट्रीय राजधानी में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विमान सेवाएँ प्रभावित हुईं। करीब 18 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें निरस्त कर दी गईं या फिर 15 अन्य के साथ मिला दी गईं।

मौसम अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर भारत में ज्यादातर स्थानों पर हालाँकि न्यूनतम तापमान या तो सामान्य के आसपास या फिर उसे ज्यादा रहा, लेकिन शीतलहर और पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर किया।

दिल्ली सरकार ने अपने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि शीतलहर की स्थिति को देखते हुए वे कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों की मंगलवार तक कक्षाएँ नहीं चलाएँ।

PTI
दिल्ली नगर निगम ने भी मंगलवार तक अपने स्कूलों में बंदी की घोषणा की है। डीपीएस सहित कई निजी स्कूलों ने भी राजधानी में शीतलहर को देखते हुए सर्दी की छुट्टियों को बढ़ाने का फैसला लिया है।

उत्तरप्रदेश के बलरामपुर में छह, बिजनौर में तीन, फतेहपुर और बस्ती में दो-दो गोंडा और श्रावस्ती में एक व्यक्तियों ने ठंड से दम तोड़ दिया। सरकार ने जिलाधिकारियों को लोगों को सर्दी से बचाने के लिए अलाव और अस्थायी आश्रयस्थलों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

दोपहर में देर तक घने कोहरे से दृश्यता बाधित होने की वजह से रेल और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ, जिससे यात्री बस और रेलवे स्टेशनों पर फँसे रहे।

मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लखनऊ में यह 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधनों को पहले ही कक्षाएँ नहीं चलाने का निर्देश दे रखा है।

हिमालय की ऊँची, गढ़वा ल और कुमाऊ ँ की पहाड़ियों पर मौसम का दूसरा हिमपात हुआ। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बारिश हुई। राजस्थान में पहाड़ी पर्यटन स्थल माउंट आबू में कल रात तापमान एक डिग्री सेल्सियस पर पहुँच गया। श्रीगंगानगर मैदानी इलाकों में सबसे सर्द रहा, जहाँ तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस नापा गया।

आकाश साफ होने और उत्तरी हवाएँ नहीं चलने से रात के तापमान में राज्य में सभी स्थानों पर कल रात अच्छी बढ़ोतरी हुई। पंजाब और हरियाणा में कई दिनों के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। हालाँकि कुछ जगहों पर हलकी बारिश हुई। पाँच डिग्री सेल्सियस के नीचे चल रहे पारे में कुछ डिग्री का उछाल आया।

मौसम विभाग ने बताया कि चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। शहर में आज सुबह हलकी बारिश भी हुई।

अमृतस र में दो दिन पहले तापमान गिरकर एक डिग्री सेल्सियस पर पहुँच गया था। वहाँ तापमान सामान्य से दो डिग्री पर 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाण ा में ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई। अम्बाला में हलकी बारिश हुई, लेकिन वहाँ तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?