बेलगांव विवाद: शिवसेना और भाजपा आमने-सामने

Webdunia
बुधवार, 30 जुलाई 2014 (15:11 IST)
FILE
नई दिल्ली। लोकसभा में बुधवार को कर्नाटक के बेलगांव क्षेत्र से जुड़े विवाद का मुद्दा उठा जिस पर सरकार के दो प्रमुख दल भाजपा और शिवसेना आमने-सामने दिखे। इस मुद्दे पर शिवसेना के हंगामे के कारण प्रश्नकाल बाधित हुआ और सदन को करीब 50 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा।

शून्यकाल में इस विषय को उठाते हुए शिवसेना के अरविंद सावंत ने कहा कि यह गंभीर मुद्दा है कि कर्नाटक राज्य में मराठी लोगों पर पुलिस अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्रवाई में महिलाएं, बूढ़े और बच्चे घायल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि वर्षों से मराठी लोगों पर वहां अत्याचार हो रहा है। एक पट्टिका लगाने को लेकर प्रतिक्रिया में वहां मराठी लोगों पर पुलिस कार्रवाई की गई। मराठी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

कर्नाटक से भाजपा सांसद प्रहलाद जोशी ने कहा कि यह मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है। बेलगांव कर्नाटक का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हाल की घटना में कुछ उपद्रवियों ने एक बोर्ड लगा दिया और इस क्षेत्र को महाराष्ट्र का बताया जबकि यह क्षेत्र कर्नाटक का है। इस बोर्ड को हटा दिया गया लेकिन इन लोगों ने फिर से बोर्ड लगा दिया जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

इससे पहले बुधवार को प्रश्नकाल शुरू होने पर शिवसेना सदस्य कर्नाटक में मराठी भाषी लोगों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई का विषय उठाते हुए अध्यक्ष के आसन के करीब आ गए।

शिवसेना सदस्यों के हाथों में तख्तियां थीं जिन पर कर्नाटक में मराठी भाषी लोगों पर पुलिस कार्रवाई का जिक्र किया गया था। शिवसेना सदस्य 'कर्नाटक सरकार हाय-हाय', 'कर्नाटक पुलिस हाय-हाय' के नारे लगा रहे थे और कथित पुलिस कार्रवाई से संबंधित चित्र भी दिखा रहे थे।

इस बीच कर्नाटक के भाजपा सदस्यों को भी अगली कतार के पास आकर कुछ कहते देखा गया हालांकि शोर-शराबे में उनकी आवाज नहीं सुनी जा सकी।

अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शोर-शराबे के बीच एक प्रश्न भी लिया, लेकिन हंगामा थमता नहीं देख उन्होंने सदन की कार्यवाही शुरू होने के 10 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

अब वे हमारे साथ नहीं, शशि थरूर को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के बयान ने मचाई हलचल, क्या होने वाली है CWC से छुट्टी

सड़क हादसों में 6 कांवड़ियों की मौत, 20 अन्य घायल

Air India crash: AAIB ने अनुभवी पायलट आरएस संधू को हादसे की जांच में विशेषज्ञ के रूप में शामिल किया

दुबई-स्पेन यात्रा से मिले 11 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, CM डॉ. यादव बोले- भोपाली अंदाज में हुआ दौरे का समापन

Russia Ukraine War: डोनाल्ड ट्रंप के 50 दिनों के अल्टीमेटम के बीच आया रूस का बयान, हम शांति के लिए तैयार लेकिन