भारत में आईएसआईएस आतंकी, हमले का खतरा!

Webdunia
इराक और सीरिया में हैवानियत का प्रतीक आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया) ने अब भारत में घुसपैठ शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी ने कहा है कि आईएसआईएस आंतकवादी संगठन भारत में भी जाल फैला रहा है।

FILE

खबरों की मानें तो आंतकी संगठन इराक और सीरिया में हजारों लोगों की हत्या करने के बाद अब भारत में अपना आंतकी जाल फैलाने के लिए केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र और जम्मू कश्मीर में रहने वाले गरीब मुसलमानों की भर्ती कर रहा है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक अब तक करीब 100 भारतीय 'आईएसआईएस' आंतकी संगठन में शामिल हो गए हैं। आंतकी संगठन गरीब मुसलमानों को ऑनलाइन वीडियोके जरिए आतंकी बनने के लिए प्रेरित कर रहा है।

सूत्रो ने बताया है राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा वांछित इंडियन मुजाहिदीन का एक आंतकी 'आईएसआईएस' के लिए भर्ती का काम कर रहा है। और यह भर्तियां इराक और सीरिया में आंतकी गतिविधियां समाप्त होने के बाद भारत में आंतकी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए की जा रही हैं। एनआईए 'आईएसआईएस' द्वारा देश में की जाने वाली आंतकी गतिविधियों पर एक फाईल तैयार कर रही है।

अगले पन्ने पर, वेबसाइट के जरिए हो रही है भर्ती...


आईएसआईएस आंतकी संगठन में भारतीय लोगों के शामिल होने का पता तब चला जब मुबंई कल्याण के लड़के इराक घूमने गए और गायब हो गए। इसी तरह से जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु राज्यों से कई युवक गायब हो गए, जिनमें से कई युवकों ने जाने से पहले अपने परिजनों को पत्र लिख कर इस्लाम को बचाने के लिए आंतकी संगठन में शामिल होने की बात कही।

FILE

एनआईए के अनुसार इन भर्तियों को शुरू हुए करीब एक साल हो चुका है। आंतकी संगठनों में भारतीय लोगों के शामिल होने की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों की नीद उड़ गई है, जिसके बाद से ये एजेंसियां काफी सतर्कता बरत रही हैं। खबरों के मुताबिक इसने अपनी वेबसाइट पर हिन्दी, तमिल और ऊर्दू सबटाइटल्स के साथ जिहाद के साहित्य पोस्ट किए हैं। इसके अलावा हिन्दी में भी जिहाद के साहित्य मौजूद हैं। (एजेंसियां)

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

सभी देखें

नवीनतम

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?