महिला सवारियों के लिए हेलमेट जरूरी

Webdunia
शुक्रवार, 29 अगस्त 2014 (10:54 IST)
FILE
नई दिल्ली। दिल्ली में अब दोपहिया वाहनों पर पीछे बैठने वाली महिलाओं के लिए भी हेलमेट पहनना जरूरी होगा। हालांकि सिख महिलाओं के लिए हेलमेट पहनना ऐच्छिक होगा। दिल्ली सरकार ने शु्क्रवार को तत्काल प्रभाव से इसे अनिवार्य करते हुए अधिसूचना जारी कर दी।

सरकार ने नए प्रावधानों के लिए दिल्ली मोटर वाहन नियम, 1993 के नियम 115 में संशोधन किया है। 1998 में भी दिल्ली सरकार ने यह नियम बनाया था लेकिन सिख समुदाय के लोगों के विरोध के बाद इसे ऐच्छिक बनाया गया।

परिवहन विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘दिल्ली में दोपहिया वाहनों पर बैठने वाली महिला सवारियों के लिए हेलमेट पहनना अब अनिवार्य होगा। हालांकि धार्मिक आधार पर सिख महिलाओं को इसके दायरे से बाहर रखा गया है।’

परिवहन विभाग के अनुसार अकेले दिल्ली में 2012 में दोपहिया वाहनों पर बैठने वाली कुल 576 सवारियों की जान दुर्घटनाओं में चली गई थी। दोपहिया मोटर वाहनों में सबसे बड़ा खतरा हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करने से माना जाता है। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?