मोदी बोले, संप्रग के पास नेता, नीति, नीयत नहीं

Webdunia
बुधवार, 15 अगस्त 2012 (09:40 IST)
FILE
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नीत संप्रग सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास की यह पहली सरकार है जिसके पास नेता, नीति और नीयत नहीं है। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को भी निशाने पर लिया।

मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर अपने ब्लॉग पर लिखा, 'कांग्रेस नीत संप्रग सरकार की इस भारी नाकामी से मैं सोचने पर विवश होता हूं कि क्या हमें स्वराज्य मिला है। क्या भारत सुराज्य की ओर बढ़ रहा है?'

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र इतिहास में यह पहला मौका है जब हमारे यहां नेता, नीति और नीयत के बिना सरकार है।

मोदी ने जूनागढ़ में एक जनसभा में राज्यपाल कमला बेनीवाल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह उनकी सरकार के खिलाफ कांग्रेस के साथ साजिश रच रही हैं। उन्होंने कहा कि राजभवन अब ‘कांग्रेस भवन’ बन चुका है। (भाषा)
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया