राजीव गांधी हत्याकांड, छिपाया गया था अहम सबूत!

Webdunia
नई दिल्ल ी। क्या राजीव गांधी की हत्या से जुड़े अहम सबूत को छिपाया गया और यदि ऐसा है तो इसका मकसद क्या था? एक अहम खुलासे में कहा गया है कि इंटेलिजेंस ब्यूरो के तत्कालीन मुखिया एमके नारायण ने पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या से जुड़े एक महत्वपूर्ण सबूत को दबा ‍‍दिया था। यह सबूत था एक वीडियो, जिसमें मानव बम बनी धनु को विस्फोट से पहले देखा गया।

उल्लेखनीय है कि 21 मई, 1991 को सुबह 10 बजे के करीब एक महिला राजीव गांधी के पांव छूने के लिए जैसे ही झुकी उसके शरीर में लगा आरडीएक्स फट गया और गांधी की मौत हो गई। उस समय राजीव तमिलनाडु के श्रीपैराम्बदूर में चुनाव प्रचार के लिए गए थे। यह आत्मघाती हमला लिट्‍टे ने किया था।

दरअसल राजीव हत्याकांड के मुख्‍य जांच अधिकारी रहे के. रागोथामन ने एक किताब लिखी है। 'कंस्पिरेसी टु किल राजीव गांधी : फ्रॉम सीबीआई फाइल्स' नामक किताब में रागोथामन ने दावा किया है कि हत्याकांड में अहम सबूत एक वीडियो टेप को आईबी ने एक कैमरामैन से हत्या के अगले दिन बरामद किया था, लेकिन जांच टीम को यह टेप उपलब्ध नहीं कराया गया।

रागोथामन के मुताबिक हत्यारों का दस्ता करीब ढाई घंटे तक सुरक्षित क्षेत्र में घूमता रहा। वे लोग राजीव के आने का इंतजार कर रहे थे। बाद में तमिलनाडु पुलिस ने दावा किया कि धनु राजीव गांधी के आने के बाद सुरक्षित क्षेत्र में घुसी थी। अगर यह वीडियो जांच के लिए दिया गया होता तो पुलिस का यह दावा गलत साबित हो जाता। रागोथामन कहते हैं कि आईबी अधिकारियों को मिला टेप ही असली था, जबकि पुलिस को अलग टेप दिया गया।

आखिर इस टेप को दबाने का असल मकसद क्या था? इसके जवाब में रागोथामन अपनी किताब में लिखते हैं कि चूंकि उस समय (1991 में) लोकसभा चुनाव चल रहे थे और इससे कांग्रेस को शर्मिंदगी उठानी पड़ सकती थी, जो कि नारायण नहीं चाहते थे। गौरतलब है कि इस समय एमके नारायण पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे कांग्रेस के कितने करीबी हैं।

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?