Biodata Maker

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर कोर्ट ने कहा, विवादित भूमि का होगा सर्वे, जानिए क्या है पूरा विवाद

Webdunia
शनिवार, 24 दिसंबर 2022 (14:17 IST)
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल, स्थानीय अदालत ने शनिवार को इस मामले में हिन्दू पक्ष की अपील पर विवादित भूमि के सर्वे का आदेश दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई 20 जनवरी को होगी।  
 
कोर्ट ने इस मामले में 20 जनवरी तक सर्वे रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट के आदेश के बाद ईदगाह की विवादित जमीन का सर्वे होगा। अदालत ने इस मामले में सभी पक्षों को नोटिस जारी किया है।
 
क्या है कृष्ण जन्मभूमि विवाद : यह विवाद 13.37 एकड़ भूमि को लेकर है। इसमें से 10.9 एकड़ भूमि श्रीकृष्ण जन्मस्थान और 2.5 एकड़ जमीन ईदगाह मस्जिद के पास है। याचिका में पूरी जमीन देने और शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने की मांग की गई है। हिन्दू पक्ष का दावा है कि मथुरा में औरंगजेब ने मंदिर तुड़वाकर वहां मस्जिद बनवाई थी। 1670 में मथुरा में भगवान केशवदेव का मंदिर तोड़ने का फरमान जारी किया था। 

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने वर्ष 1935 में 13.37 एकड़ की विवादित भूमि बनारस के राजा कृष्ण दास को अलॉट की थी। 1951 में यह भूमि श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट ने अधिग्रहित कर ली थी।
 
इस ट्रस्ट को 1958 में श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संघ और 1977 में श्रीकृष्ण जन्म स्थान सेवा संस्थान के नाम से रजिस्टर्ड कराया गया था। 1968 में सेवा संघ और शाही ईदगाह कमेटी के बीच हुए समझौते के तहत 13.37 एकड़ भूमि का स्वामित्व ट्रस्ट को मिला जबकि ईदगाह मस्जिद का प्रबंधन ईदगाह कमेटी को दे दिया गया था।
 
इस मामले में 25 सितंबर 2020 में एडवोकेट विष्णु शंकर जैन ने दायर याचिका में कहा कि उपर्युक्त समझौता गलत है। वहीं, मस्जिद पक्ष का दावा है कि इस मामले में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

putin india visit : व्लादिमीर पुतिन की कार ऑरस सेनट, डोनाल्ड ट्रंप की द बीस्ट, किसमें कितना दम

डल झील की तर्ज पर भोपाल को मिलेगी शिकारे की नई सौगात, बोट क्लब पर CM डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

Indigo ने रद्द की 70 से ज्‍यादा उड़ानें, कंपनी ने मांगी माफी, जा‍निए क्‍या है वजह

नए आधार एप में घर बैठे बदल सकेंगे नाम और पता, किसी दस्‍तावेज की नहीं होगी जरूरत

बड़ी खबर, मोदी सरकार ने वापस लिया संचार साथी ऐप प्री इंस्टाल करने का फैसला

सभी देखें

नवीनतम

सीनियर और जूनियर खो खो टीम के चयन ट्रायल्स होंगे उत्तर प्रदेश में

'गोरक्षनगरी' में उतरा 'हिंदुस्तान', विद्यार्थियों ने निकाली शोभायात्रा

सूर्यवंश की राजधानी में सौर ऊर्जा को बढ़ावा दे रही योगी सरकार

IndiGo के विमान में मानव बम की धमकी, मदीना से हैदराबाद आ रहे विमान की अहमदाबाद में लैडिंग

LIVE: भारत पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन, पारंपरिक स्वागत, PM मोदी ने की अगवानी

अगला लेख