स्कूली विद्यार्थी कर रहे हैं सामाजिक कार्य

Webdunia
शुक्रवार, 30 मई 2014 (19:14 IST)
FILE
नई दिल्ली। लगातार बढ़ती संख्या में विद्यार्थी अपना खाली समय पढ़ाई-लिखाई के अलावा सामाजिक कार्यों में लगा रहे हैं और वंचित वर्गों की मदद में अपना हाथ बंटा रहे हैं।

कोलकाता की कक्षा 11वीं की अनुष्का मंडल ने कहा कि आप अच्छा काम इसलिए मत कीजिए कि आपको अपनी जिंदगी में ही उसका नतीजा चाहिए। उसे इसलिए कीजिए ताकि दूसरों को प्रेरणा मिले। यह सागर में महज एक बूंद की भांति है लेकिन उसके बाद भी इससे फर्क पड़ता है।

अनुष्का ने कहा कि उसने 2012 में उन 500 लोगों को कंबल देकर उनकी मदद की, जो सड़कों पर रह रहे थे। उसने दावा किया कि उसने कंबल खरीदने के लिए मित्रों और परिवार से 55,000 रुपए जुटाए।

उसने कहा कि सर्दी में लोगों के मरने की बात सामने आई। मैं वाकई उनके लिए कुछ करना चाहती थी। मेरी मां, जो अपने स्कूली दिनों से ही सामाजिक कार्यों में लगी थीं, ने मुझसे कुछ महत्वपूर्ण कंपनियों एवं कुछ दोस्तों के पास जाने और उनसे दान मांगने के लिए कहा।

अनुष्का ने कहा कि 27 दिसंबर को मैंने कुछ लोगों को अपने साथ आने को कहा। हम शहर में अलग-अलग दिशाओं में गए और गरीबों को कंबल ओढ़ाया, जो सड़कों पर सो रहे थे। इससे अच्छा लगा।

अनुष्का उन कुछ स्कूली विद्यार्थियों में से एक है, जो हाल ही में 'प्रेमेरिका स्पिरिट ऑफ कम्युनिटी अवॉर्ड' समारोह में देश का प्रतिनिधित्व करने वॉशिंगटन गई थीं।

इसी तरह गुड़गांव की कक्षा 12वीं की मेनका भी सामाजिक कार्य में लगी है। वह अपने घर के आसपास झुग्गियों में अंग्रेजी पढ़ाती थी। उसने जल संरक्षण पर एक पुस्तक भी लिखी है। आकाश पवार बाल विवाह और बालश्रम के खिलाफ मुहिम चला रहा है। (भाषा)

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?