गर्मी में रामबाण है बेल का शर्बत, जानें 7 अनमोल लाभ

Webdunia
गर्मी के दुष्प्रभाव और सेहत की हर समस्या के लिए बेल का प्रयोग रामबाण है। यह न केवल शरीर में ठंडक पैदा करेगा बल्कि आपको सेहत से जुड़े ऐसे लाभ देगा, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। गर्मियों में रामबाण है बेल और उसका शर्बत। जानें 7 फायदे -  
गर्मी में खाएंगे सत्तू, तो आपके यह 7 फायदे पक्के
 
1 गर्मी के दिनों में लू लगने का डर सबसे ज्यादा होता है। बेल का शर्बत बनाकर पीने से लू का खतरा नहीं होता और लू लग जाने पर यह दवा के रूप में कार्य करता है। तपते शरीर की गर्मी दूर करने में यह बेहद लाभकारी है।
 ये 10 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां, दूर करेंगी सेहत की हर समस्या
 
2 शरीर में गर्मी अधि‍क बढ़ जाने पर आंव- दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए प्रतिदिन आधे कच्चे-पक्के बेलफल का सेवन करें या फिर बेल के शर्बत का सेवन करें। यह डायरिया रोग में काफी लाभप्रद है।
सोते वक्त मोजे में कटा प्याज रखकर पहनें, पाएं 5 लाभ
 
3 कई मर्तबा गर्मियों में आंखें लाल-लाल होने के साथ ही जलने लगती हैं। ऐसी स्थिति में बेल के पत्तों का रस एक-एक बूंद आंख में डालने से तुरंत लाभ होता है और इसका कोई नुकसान नहीं होता। इसे बात का ध्यान रखें कि रस में कचरा न हो। आंख के दर्द में बेल के पत्तों की लुगदी आंख पर बांधने से काफी आराम मिलता है।
 कैरी का पना पीने के 5 फायदे, जरूर जानिए
 
4 पाचन संबंधी समस्याओं में पके हुए बेलफल का सेवन लाभदायक होता है। इसका शर्बत पीने से पेट साफ रहता है। यह फल पाचक होने के साथ-साथ बलवर्द्धक है। इसके सेवन से वात-कफ संबंधी समस्याएं भी समाप्त हो जाती हैं। गर्मियों में गर्भवती स्त्रियों का जी मिचलाने लगे तो बेल और सौंठ का काढ़ा दो चम्मच पिलाने पर लाभ होता है।
क्या आपको भी है गैस ! जानें कारण, लक्षण और उपाय



5 बेल का मुरब्बा शरीर की शक्ति बढ़ाता है और कमजोरी दूर करता है। यह पेट संबंधी समस्याओं में तो फायदेमंद है ही, बेल के गूदे को खांड के साथ खाने से आंत संबंधी रोग में राहत मिलती है।
 
6 बच्चों के पेट में कीड़े होने पर तो इसके पत्तों का अर्क पिलाना कारगर उपाय है। छोटे बच्चों को प्रतिदिन एक चम्मच पका बेल खिलाने से शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं। 
 
7 बेल के पके फल को शहद व मिश्री के साथ चाटने से शरीर के खून का रंग साफ होता है और खून में भी वृद्धि होती है। वहीं इसके गूदे में काली मिर्च, सेंधा नमक मिलाकर खाने से आवाज भी सुरीली होती है। 
Show comments

मोटापा और डायबिटीज के कारण बढ़ रहा है फैटी लिवर का खतरा, एक्सपर्ट से जानें बचाव के उपाय

सिर्फ पानी की कमी नहीं, इन 5 पोषक तत्वों की कमी से फटते हैं होंठ

गर्मियों में पहनने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 फैब्रिक, जानें इनके फायदे

गर्मियों में पैरों से आती है बदबू तो आजमाएं ये 11 उपाय

45 फीसदी डॉक्टर लिख रहे अधूरा पर्चा, 10% तो पूरी तरह गलत

पीरियड में मीठा खाने की क्यों होती है इच्छा? जानें कैसे कंट्रोल करें क्रेविंग

लोकसभा चुनाव की कैसी बन रही है तस्वीर

कब है 2024 में गुरु तेग बहादुर जयंती, जानें 20 अनमोल कथन

हेल्थ ड्रिंक की श्रेणी से हटाया गया Bournvita, चॉकलेट पाउडर के नाम पर बेची जा रही है शकर

18 अप्रैल: महान क्रांतिवीर तात्या टोपे का बलिदान दिवस, जानें 15 अनसुने तथ्य

अगला लेख