Hanuman Chalisa

Shardiya navratri 2024: शारदीय नवरात्रि में डोली पर सवार होकर आएंगी माता दुर्गा, जानिए कैसा रहेगा देश दुनिया का हाल

WD Feature Desk
बुधवार, 4 सितम्बर 2024 (16:52 IST)
Shardiya navratri 2024
Shardiya Navratri 2024: श्राद्ध पक्ष के बाद अश्‍विन माह की नवरात्रि यानी शारदीय नवरात्रि के व्रत प्रारंभ होते हैं। इसी नवरात्र में गरबा उत्सव की धूम रहती है। प्रतिवर्ष माता के आगमन का वाहन अलग अलग होता है। हर वाहन का अलग संकेत और प्रभाव माना गया है। इस बार मां दुर्गा डोली में बैठकर आ रही है। इस बार 3 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक नवरात्रि का पर्व चलेगा।
 
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ- 03 अक्टूबर 2024 को मध्यरात्रि 12:18  बजे से।
प्रतिपदा तिथि समाप्त- 04 अक्टूबर 2024 को मध्यरात्रि 02:58 बजे तक।
 
ऋषिकेश पंचांग के अनुसार:
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ- 3 अक्टूबर भोर 4 बजकर 52 मिनट से 
प्रतिपदा तिथि समाप्त- 4 अक्टूबर को भोर में 3 बजकर 12 मिनट पर।
उदया तिथि के अनुसार कलश स्थापना 3 अक्टूबर को ही की जाएगी।
इस दिन हस्त नक्षत्र के साथ एन्द्र योग भी रहने वाला है। 
 
डोली पर सवार होकर आएगी माता: सोमवार या रविवार से नवरात्रि शुरू हो तो मां का आगमन हाथी पर, मंगलवार या शनिवार के दिन मां का आगमन घोड़े पर, बुधवार के दिन मां का आगमन नाव पर और शुक्रवार या गुरुवार के दिन मां दुर्गा का आगमन डोली या पालकी पर होता है। इस साल गुरुवार के दिन घटस्थापना होने वाली है। इस हिसाब से माता दुर्गा का आगमन डोली पर होने वाला है, जिसे शुभ नहीं माना जा रहा है।
 
डोली पर सवार का प्रभाव: ज्योतिष मान्यता के अनुसार माता का डोली पर आगमन शुभ नहीं माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि चैत्र नवरात्रि तक मानव जीवन पर सेहत संबंधी कोई बड़ी मुसीबत आ सकती है। मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाएगा और प्राकृतिक आपदाएं भी बढ़ने की पूरी संभावना है। अगले वर्ष की अपेक्षा ठंड इस बार बहुत ज्यादा रहेगी। देश और दुनिया में असंतोष बढ़ने के कारण आंदोलन भी बढ़ने की संभावना है। लोगों को अपने जीवन को सुरक्षित रखने की सलाह दी जा सकती है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Dev uthani ekadashi deep daan: देव उठनी एकादशी पर कितने दीये जलाएं

यदि आपका घर या दुकान है दक्षिण दिशा में तो करें ये 5 अचूक उपाय, दोष होगा दूर

Dev Uthani Ekadashi 2025: देव उठनी एकादशी की पूजा और तुलसी विवाह की संपूर्ण विधि

काशी के मणिकर्णिका घाट पर चिता की राख पर '94' लिखने का रहस्य: आस्था या अंधविश्‍वास?

Vishnu Trirat Vrat: विष्णु त्रिरात्री व्रत क्या होता है, इस दिन किस देवता का पूजन किया जाता है?

सभी देखें

धर्म संसार

01 November Birthday: आपको 1 नवंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 01 नवंबर, 2025: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Tulsi vivah vidhi 2025: तुलसी विवाह की संपूर्ण पूजा विधि और पूजन सामग्री शुभ मुहूर्त के साथ

Monthly Horoscope November 2025: नवंबर 2025: क्या आपकी राशि के लिए खुलेंगे धन-समृद्धि के द्वार? पढ़ें मासिक राशिफल

Dev Uthani Ekadashi Bhog: देव उठनी एकादशी और तुलसी विवाह पर चढ़ाएं ये खास भोग, मिलेगा भगवान शालीग्राम का आशीर्वाद

अगला लेख