शारदीय नवरात्रि 2022 : अष्टमी की देवी मां महागौरी के 8 रहस्य

Webdunia
रविवार, 2 अक्टूबर 2022 (12:57 IST)
नवरात्रि में दुर्गा पूजा के दौरान अष्टमी पूजन का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन मां दुर्गा के महागौरी रूप का पूजन किया जाता है। मां दुर्गा की आठवीं विभूति हैं मां महागौरी। नवरात्रि की अष्टमी तिथि को इनकी आराधना करें। इस दिन अधिकतर घरों नवरात्रि के नौ दिनों के व्रत का पारण होता है। आओ जानते हैं माता के संबंध में 8 खास बातें।
 
- कठिन तपस्या कर गौरवर्ण को प्राप्त कर भगवती पार्वती महागौरी के नाम से विख्यात हुईं।
 
- मंत्र- ॐ देवी महागौर्यै नमः॥
 
- मां गौरी का वाहन बैल है। चार हाथों में से एक में त्रिशूल और एक में डमरू है। एक में हाथ वरमुद्रा और दूसरा हाथ अभयमुद्रा लिए हुए है। 
 
- महागौरी माता को नारियल और खीर का भोग लगाने से सभी तरह की मनोकामना पूर्ण होती है।
 
- इस दिन निर्जला व्रत रखने से बच्चे दीर्घायु होते हैं। सुहागन औरतें अपने अचल सुहाग के लिए मां गौरी को लाल चुनरी चढ़ाती हैं।
 
- कथाओं के अनुसार इसी तिथि को मां ने चंड-मुंड राक्षसों का संहार किया था। 
 
- अधिकतर घरों में अष्टमी की पूजा होती है। इस दिन हवन और कन्या भोजन का आयोजन करते हैं।
 
- देव, दानव, राक्षस, गंधर्व, नाग, यक्ष, किन्नर, मनुष्य आदि सभी अष्टमी और नवमी को ही पूजते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Chanakya niti : यदि सफलता चाहिए तो दूसरों से छुपाकर रखें ये 6 बातें

Guru Gochar : बृहस्पति के वृषभ में होने से 3 राशियों को मिलेंगे अशुभ फल, रहें सतर्क

Adi shankaracharya jayanti : क्या आदि शंकराचार्य के कारण भारत में बौद्ध धर्म नहीं पनप पाया?

Lakshmi prapti ke upay: लक्ष्मी प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिए, जानिए 5 अचूक उपाय, 5 सावधानियां

Swastik chinh: घर में हल्दी का स्वास्तिक बनाने से मिलते है 11 चमत्कारिक फायदे

Aaj Ka Rashifal: किसे मिलेगा आज भाग्य का साथ, पढ़ें अपना राशिफल (14 मई 2024)

14 मई 2024 : आपका जन्मदिन

14 मई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

Ganga Saptami 2024: गंगा सप्तमी के दिन क्या करना चाहिए?

Budh in mesh : बुध का मेष राशि में गोचर 5 राशियों का सोने जैसा चमकेगा भाग्य

अगला लेख