घर में तुलसी है तो नवरात्रि में ये काम जरूर करें, मां लक्ष्मी देंगी वरदान

Webdunia
शुक्रवार, 30 सितम्बर 2022 (17:48 IST)
हिन्दू धर्म में तुलसी को बहुत ही पवित्र माना गया है। इन्हें साक्षात माता लक्ष्मी और वृंदा माना जाता है। नवरात्रि में वैसे तो मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है, लेकिन यदि आपके घर में तुलसी है तो नवरात्र के दौरान यह काम जरूर करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर देंगी आपको आशीर्वाद और वरदान।
 
देवी दुर्गा का अवतरण मां पार्वती, माता लक्ष्‍मी और देवी सरस्वती के अंश से हुआ है। ऐसे में इन तीनों ही देवियों की नवरात्रि में पूजा की जानी चाहिए। तुलसी का पौधा देवी लक्ष्‍मी का स्वरूप है। धन, सुख और समृद्धि से जुड़ी कामनाओं की पूर्ति के लिए नवरात्रि में देवी तुलसी की पूजा करनी चाहिए।
 
- मान्यता है कि घर के ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।
 
- नवरात्रि के दौरान तुलसी की पूजा करने से सेहत संबंधी सारी समस्याएं समाप्त हो जाती है
 
- तुलसी के बगल में दीपक जलाना चाहिए। इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है। घर में समृद्धि आती है।  
- नवरात्रि में तुलसी की पूजा करने से गृहक्लेश से मुक्ति मिलती है 
 
- नवरात्रि में तुलसी की पूजा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। 
 
- नवरात्रि में तुलसी माता को दिन में सूर्य के समक्ष जल ‍अर्पित करें।
 
- तुलसी पर जब भी जल अर्पित करने के बाद परिक्रमा करें, और इस दौरान यह मंत्र बोले- 'महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते'। यह मंत्र आपकी सारी इच्छाओं को पूर्ण करता है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

Chinnamasta jayanti 2024: क्यों मनाई जाती है छिन्नमस्ता जयंती, कब है और जानिए महत्व

18 मई 2024 : आपका जन्मदिन

18 मई 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Maa lakshmi beej mantra : मां लक्ष्मी का बीज मंत्र कौनसा है, कितनी बार जपना चाहिए?

Mahabharata: भगवान विष्णु के बाद श्रीकृष्‍ण ने भी धरा था मोहिनी का रूप इरावान की पत्नी बनने के लिए

अगला लेख