गुप्त नवरात्रि में करें त्रिपुर भैरवी का पूजन, पढ़ें महत्व, पूजा विधि, मंत्र और कथा

WD Feature Desk
मंगलवार, 4 फ़रवरी 2025 (11:55 IST)
Gupt Navratri 2025 : गुप्त नवरात्रि के दौरान, मां दुर्गा के दस महाविद्या रूपों की पूजा की जाती है, जिनमें से एक त्रिपुर भैरवी भी हैं। मां त्रिपुर भैरवी की पूजा का विशेष महत्व है, खासकर तंत्र-मंत्र और गुप्त सिद्धियों के साधकों के लिए यह नवरात्रि बहुत फलदायी मानी गई है। आइए यहां जानते हैं मां त्रिपुर भैरवी का स्वरूप, पूजा विधि, कथा और महत्व...ALSO READ: माघ गुप्त नवरात्रि पर जानें महत्व, विधि और 10 खास बातें
 
कैसा है मां त्रिपुर भैरवी का स्वरूप: मां त्रिपुर भैरवी का स्वरूप अत्यंत उग्र और भयानक है। वे चतुर्भुजी हैं और उनके हाथों में त्रिशूल, खप्पर, तलवार और कटा हुआ मस्तक होता है। वे लाल वस्त्र धारण करती हैं और उनके गले में मुंडमाला होती है।
 
मां त्रिपुर भैरवी की पूजा का महत्व: धार्मिक शास्त्रों के अनुसार मां त्रिपुर भैरवी की पूजा करने से व्यक्ति के अंदर शक्ति और तेजस्विता का विकास होता है। उनकी कृपा से व्यक्ति के सभी भय दूर होते हैं और वह अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होता है। यह पूजा तंत्र-मंत्र और गुप्त सिद्धियों के साधकों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

मां त्रिपुर भैरवी की पूजा करने से व्यक्ति को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है। तथा धन, समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। मां त्रिपुर भैरवी की पूजा करने से व्यक्ति को वाणी सिद्धि, शक्ति, और तेजस्विता प्राप्त होने की भी मान्यता है। जीवन में सौभाग्य, शारीरिक सुखों तथा आरोग्य प्राप्ति के लिए इस देवी की आराधना की जाती है।ALSO READ: माघ माह की गुप्त नवरात्रि में किस दिन करें कौनसी देवी की पूजा, जानिए 10 महाविद्याओं का रहस्य
 
गुप्त नवरात्रि में कैसे करें त्रिपुर भैरवी का पूजन, पढ़ें विधि:
1. गुप्त नवरात्रि में त्रिपुर भैरवी पूजन के दिन सुबह उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
 
2. मां त्रिपुर भैरवी की प्रतिमा या चित्र को एक चौकी पर स्थापित करें।
 
3. उन्हें लाल फूल, अक्षत, धूप, दीप आदि अर्पित करें।
 
4.'ह स: हसकरी हसे।' या 'ह्नीं भैरवी क्लौं ह्नीं स्वाहा:' मंत्र का जाप करें।
 
5. मां त्रिपुर भैरवी की कथा पढ़ें या सुनें।
 
6. अंत में आरती करें और मां से अपनी मनोकामना बोलते हुए उसे पूर्ण करने की प्रार्थना करें।
 
मां त्रिपुर भैरवी की कथा: देवी कथा : नारद-पांचरात्र (पाञ्चरात्र) से प्राप्त कथा के अनुसार एक बार जब देवी काली के मन में आया कि वह पुनः अपना गौर वर्ण प्राप्त कर लें, तो यह सोचकर देवी अंतर्धान हो जाती हैं। भगवान शिव जब देवी को को अपने समक्ष नहीं पाते तो व्याकुल हो जाते हैं और उन्हें ढूंढने का प्रयास करते हैं। 
शिव जी, महर्षि नारद जी से देवी के विषय में पूछते हैं, तो नारद जी उन्हें देवी का बोध कराते हैं। वे कहते हैं कि शक्ति के दर्शन आपको सुमेरु के उत्तर में हो सकते हैं। वहीं देवी की प्रत्यक्ष उपस्थित होने की बात संभव हो सकेगी। 
 
तब भोलेनाथ की आज्ञानुसार नारद जी देवी को खोजने के लिए वहां जाते हैं। महर्षि नारद जी जब वहां पहुंचते हैं तो देवी से शिव जी के साथ विवाह का प्रस्ताव रखते हैं यह प्रस्ताव सुनकर देवी क्रुद्ध हो जाती हैं और उनकी देह से एक अन्य षोडशी विग्रह प्रकट होता है और इस प्रकार उससे छाया विग्रह 'त्रिपुर-भैरवी' का प्राकट्य होता है। गुप्त नवरात्रि में मां त्रिपुर भैरवी की यह कथा पढ़ने का विशेष महत्व है।ALSO READ: gupt navratri: गुप्त नवरात्रि की 3 देवियों की पूजा से मिलेगा खास आशीर्वाद

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

दुनिया में कितने मुस्लिम इस्लाम धर्म छोड़ रहे हैं?

ज्येष्ठ माह के 4 खास उपाय और उनके फायदे

नास्त्रेदमस ने हिंदू धर्म के बारे में क्या भविष्यवाणी की थी?

भारत ने 7 जून तक नहीं किया पाकिस्तान का पूरा इलाज तो बढ़ सकती है मुश्‍किलें

क्या जून में भारत पर हमला करेगा पाकिस्तान, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र

सभी देखें

धर्म संसार

गंगा दशहरा पर मां गंगा की पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

Nirjala Ekadashi 2025 : निर्जला एकादशी पर बन रहा है सबसे बड़ा राजयोग, इस नियम का करें पालन

नीम में शक्ति है शनि और मंगल को काबू में करने की, 10 फायदे

Ganga dussehra 2025: गंगा दशहरा पर जानिए गंगा नदी के 10 रोचक तथ्‍य

जगन्नाथ मंदिर जाने का बना रहे हैं प्लान तो वहां जाकर जरूर करें ये 5 कार्य

अगला लेख